कपिल शर्मा ने फैमिली संग घूम रहे अमृतसर, वायरल हुआ वीडियो
Kapil Sharma Viral Video: कपिल शर्मा हाल ही में अपनी फैमिली के साथ अपने होमटाउन अमृतसर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी और दोनो बच्चों के साथ गोल्डन टेंपल में दर्शन किए। कपिल अपने स्कूल कॉलेज के टीचर्स और बचपन के यारों से भी मुलाक़ात की। यूं तो नए साल का एक हफ्ता बीत चुका [
Kapil Sharma Viral Video: कपिल शर्मा हाल ही में अपनी फैमिली के साथ अपने होमटाउन अमृतसर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी और दोनो बच्चों के साथ गोल्डन टेंपल में दर्शन किए। कपिल अपने स्कूल कॉलेज के टीचर्स और बचपन के यारों से भी मुलाक़ात की। यूं तो नए साल का एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन कपिल शर्मा ने अपने नए साल की शुरूवात बेहतरीन तौर से की है। अपने नए साल के जश्न को आगे बढ़ाते हुए कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी अपने बेटे और बेटी को लेकर अमृतसर अपने घर गए। कपिल शर्मा ने अपने बचपन के दोस्तों, स्कूल कॉलेज के टीचर्स से भी मुलाकात की और बीते दिनों की यादें ताजा की। कपिल शर्मा की बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान को गोल्डन टेंपल भी लेकर गए और परिवार के साथ मत्था टेका। अपनी ट्रिप की खूबसूरती को बताते हुए उन्होंने इसका एक प्यारा वीडियो भी अपलोड किया है।
आपको बता दें की इस वीडियो में कपिल ने मुंबई से लेकर अमृतसर तक की ट्रिप की पूरी वीडियो दिखाई है। वीडियो में बेटी को गोद में उठाए गोल्डन टेंपल तो कभी पंजाबी छोले भटूरे का आनंद लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। अपने टीचर्स से पैर छूकर गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें की कपिल शर्मा अपने बिज़ी शेड्यूल से समय निकाल कर हर साल गोल्डन टेंपल जाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने नए साल में पीछे छूटे हुए दोस्तों से और टीचर्स से भी मुलाकात की । उन गलियों के भी चक्कर लगाए जो कभी बचपन का मस्ती का केंद्र हुआ करता था।
सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो
कपिल शर्मा ने अपने ट्रिप का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसके नीचे कैप्शन लिखा है की “ मेरा कॉलेज, मेरी यूनिवर्सिटी, मेरे टीचर्स, मेरी फैमिली, मेरा शहर, मेरा खाना, ये फीलिंग और गोल्डन टेंपल। आपके आशीर्वाद के लिए बहुत शुक्रिया बाबाजी।” कपिल शर्मा के इस विडियो को देखकर फैंस, सेलेब्स और उनके दोस्तों के भी खूब रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही कपिल शर्मा के जमीन से जुड़े रहने के उनके व्यक्तित्व को लेकर भी खूब सराहना मिल रही है।
सुर्खियों में कपिल और उनका कॉमेडी शो
कपिल शर्मा का शो “ द कपिल शर्मा शो ” इस समय काफी चर्चा में है। यूं तो कपिल शर्मा के शो में बॉलीवुड स्टार्स, और सिंगर्स ही नजर आते हैं लेकिन हाल ही में यूट्यूबर खान सर भी नजर आए। इस एपिसोड को लोगों ने खूब पसंद किया और ये ट्विटर पर भी काफी ट्रेंड हुआ। आपको बता दें की अगले एपिसोड में मुंबई डब्बावाला की टीम भी कपिल के शो पर नज़र आयेगी। इस एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है और सेट से तस्वीरें भी शेयर कर कैप्शन में लिखा की ,“ मुंबई का गर्व– डब्बावाला। ट्रेन लेट हो सकती है, बस लेट हो सकती है लेकिन हमारे भाई हमेशा टाइम से पहुंचते हैं। ये लोग रोजाना मुंबई में 2 लाख टिफिन डिलीवर करते हैं। हम उनके पैशन, कड़ी मेहनत और लगन को सैल्यूट करते हैं।”