‘प्यार के रिश्ते में मिला दर्दनाक धोखा!’ एक्स बॉयफ्रेंड ने मारे थप्पड़, चाकू से काटा हाथ, सहती रही टीवी एक्ट्र
टीवी की दुनिया की एक मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा दर्दनाक खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनके साथ मारपीट की, थप्पड़ मारे और चाकू से हाथ तक काट दिया। इस रिश्ते में उन्हें किस तरह की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, इसकी कहानी अब चर्चा में है।
‘प्यार के रिश्ते में मिला दर्दनाक धोखा!’ एक्स बॉयफ्रेंड ने मारे थप्पड़, चाकू से काटा हाथ, सहती रही टीवी एक्ट्रेस!
टीवी की दुनिया में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कनिका मान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 'बिग बॉस 20' के घर में उन्होंने अपनी जिंदगी का एक ऐसा दर्दनाक किस्सा सुनाया, जिसे जानकर घरवाले भी हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने अपने कॉलेज के दिनों के पहले रिश्ते का जिक्र करते हुए बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड बेहद अग्रेसिव और हिंसक स्वभाव का था। इस रिश्ते में उन्हें प्यार से ज्यादा डर, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
कॉलेज के प्यार ने लिया डरावना रूप
कनिका ने काजी तूफेल और गुल्लू समेत साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत के दौरान बताया कि कॉलेज के पहले साल में उन्होंने फेसबुक अकाउंट बनाया था। दूसरी लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड से बात करते देखकर उन्हें भी रिश्ता बनाने का मन हुआ। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक लड़के से हुई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता उनके लिए परेशानी का कारण बन गया।
कपड़ों की वजह से सरेआम मारा थप्पड़
एक्ट्रेस ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड बिना बताए कॉलेज की क्लास में पहुंच जाता था और उनके पहनावे पर भी आपत्ति जताता था। एक बार स्ट्राइप्स वाला सूट पहनने पर उसने कॉलेज के कॉरिडोर में सबके सामने उन्हें थप्पड़ मार दिया। उस समय कनिका के कान में नई पियर्सिंग हुई थी, जिसके चलते चोट लगने के बाद उनके कान से खून निकलने लगा। हैरानी की बात यह थी कि वहां मौजूद किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।
चाकू निकालकर खुद को किया घायल
कनिका ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें पिता को रिश्ते के बारे में बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। एक बार वह हॉस्टल से कॉलेज डिपार्टमेंट तक उनका पीछा करते हुए पहुंच गया। कनिका के मुताबिक, उसने उनका हाथ पकड़ा, बाल खींचे और चाकू निकालकर अपने ही हाथ पर तीन-चार गहरे कट लगा लिए। इसके बाद उसने उसी खून से उनकी मांग में सिंदूर भरने की बात कही। इस घटना से एक्ट्रेस बुरी तरह डर गई थीं।
पुलिस की मदद से खत्म किया रिश्ता
कनिका ने बताया कि उस समय उन्होंने एक साथी छात्र से पुलिस बुलाने को कहा। पुलिस मौके पर पहुंची और उनके एक्स बॉयफ्रेंड को हिरासत में ले गई। एक्ट्रेस के अनुसार, वह दो-तीन दिन तक जेल में रहा, लेकिन इसके बाद भी उसके परिवार और रिश्तेदारों ने उन्हें धमकियां दीं। शुरुआत में वह परिवार को कुछ बताने से डरती थीं, लेकिन बाद में उन्हें घरवालों का पूरा साथ मिला। कनिका ने बताया कि कानून की पढ़ाई ने भी उन्हें अपने अधिकार समझने और इस रिश्ते से बाहर निकलने का हौसला दिया।