OMG! मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट हुई कंगना रनौत, कसकर थाम रखा था हाथ, फैंस ना कहा- ऋतिक रोशन का हमशक्ल

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज की वजह से सूर्खियां बटोरती हैं. वैसे तो कंगना कई विवादिन बयानों के चलते चर्चा में आती हैं. मगर इस बार कंगना की लव लाइफ भी बी-टाउन की हॉट गॉसिप बन चुकी है. 36 साल की कंगना अभी भी सि

By Sakshi Pandey · 13/1/2024

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज की वजह से सूर्खियां बटोरती हैं. वैसे तो कंगना कई विवादिन बयानों के चलते चर्चा में आती हैं. मगर इस बार कंगना की लव लाइफ भी बी-टाउन की हॉट गॉसिप बन चुकी है. 36 साल की कंगना अभी भी सिंगल हैं. ऐसे में उन्हें एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया है. जिसके बाद कंगना के प्यार के चर्चे बॉलीवुड में मशहूर हो चुके हैं.

कंगना को मिला प्यार?

कंगना रनौत को बीती रात मुंबई में स्पॉट किया गया है. जहां वो सैलून से बाहर आती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान कंगना ने एक मिस्ट्री मैन का हाथ थाम रखा था और कैमरे को देखते ही दोनों मुस्कुराने लगे. खुले बाल, ब्लैक गॉगल्स और ब्लू ड्रेस में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं उनका मिस्ट्री मैन ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहा था. कंगना की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है. वहीं फैंस ने भी फोटो पर मजेदार कमेंट करने शुरु कर दिए हैं.

ऋतिक रोशन से मिलती है शक्ल

मिस्ट्री मैन के साथ कंगना की तस्वीर देखकर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है. तो वहीं कुछ लोगों ने कंगना को चिढ़ाना भी शुरु कर दिया है. ऐसे में एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “वह ऋतिक के हमशक्ल को पाने की कोशिश कर रही हैं।” तो वहीं एक नेटिजन ने कहा, “अग्रेंज? ये क्या।” इसके अलावा एक यूजर ने कहा, “उन्हें ऋतिक जैसा दिखने वाला कोई व्यक्ति ढूंढने में काफी समय लग गया लेकिन वह असफल रहीं।” एक अन्य ने लिखा, “क्वीन खुश है।”

कंगना का वर्कफ्रंट

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी फिल्म तेजस बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है. वहीं अब कंगना फिल्म इमरजेंसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने वाली हैं. इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाएंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full