कंगना रनोउत का बाॅलीवुड में नहीं बल्कि यह क्रश था, इंटरव्यू में किया खुलासा
कंगना रनोउत बाॅलीवुड की चर्चित एक्टर्स में से एक है। उन्होंने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वें अक्सर अपनी फिल्मों से अपने बयान के कारण ज्यादा चर्चा में रहती है। इस विवाद में उनका और रितिक रोशन को लेकर भी विवाद शामिल हैं। हालांकि इस विवाद के पहले कंगना रनाउत क
कंगना रनोउत बाॅलीवुड की चर्चित एक्टर्स में से एक है। उन्होंने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वें अक्सर अपनी फिल्मों से अपने बयान के कारण ज्यादा चर्चा में रहती है। इस विवाद में उनका और रितिक रोशन को लेकर भी विवाद शामिल हैं। हालांकि इस विवाद के पहले कंगना रनाउत का किसी किसी और एक्टर का उनके साथ नाम नहीं जुड़ा। हालांकि इसको लेकर उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
स्कूल में था क्रश
दरअसल कंगना रनाउत का पहला क्रश कोई एक्टर नहीं बल्कि उनके स्कूल के एक टीचर थे। कंगना 9वीं कक्षा में थी जब उन्हें अपने टीचर को देखकर दिल मे कुछ कुछ होने लगा था। कंगना ने बताया था कि उस वक्त उन पर प्यार का खुमार कुछ ऐसा छाया था कि वो अकेले में सलमान और ऐश्वर्या के गाने ‘चांद छिपा बादल में’ गाने पर डांस किया करती थीं। फैंस को कंगना का ये अंदाज काफी पसंद आया था।
रितिक और आदित्य पंचोली के साथ जुड़ा था नाम
कंगना के अभी के रिलेशनशिप की बात करें तो फिलहाल वो सिंगल हैं। उनका नाम किसी एक्टर से जुड़ता नहीं सुनाई दे रहा है। हालांकि उनके पिछले रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहे थे। कंगना का नाम बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ जुड़ा था। ऋतिक रोशन के साथ उनके अफेयर और ब्रेकअप की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इतना ही नही कंगना ने खुलकर ऋतिक पर कई तरह के आरोप लगाए थे और ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।
कंगना का नाम आदित्य पंचोली के साथ भी जुड़ा था। हालांकि उनका रिश्ता भी काफी विवादों में रहा।कुछ साल पहले आदित्य और उनसे 20 साल छोटी कंगना रणौत के अफेयर की खबरें उड़ी थीं। कंगना उस समय करियर बना रही थीं और आदित्य उनके मेंटर थे। कंगना ने आदित्य पर उन्हें घर में कैद रखने का आरोप लगाया था। वहीं आदित्य ने इन सारी बातों को बेबुनियाद बताया था।आदित्य के अलावा कंगना का नाम अध्ययन सुमन से भी जुड़ा था, लेकिन ये रिश्ता भी जल्द ही खत्म हो गया।