Breaking: राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होंगी कंगना रनौत! फोटो शेयर कर दिखाई निमंत्रण पत्र की झलक

Kangana Ranaut: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं. 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. वहीं कई सेलेब्स को भी इस भव्य समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. जिसमें एक नाम बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत (Kanga

By ·

Kangana Ranaut: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं. 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. वहीं कई सेलेब्स को भी इस भव्य समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. जिसमें एक नाम बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का भी है. वहीं शुक्रवार को कंगना ने राम मंदिर के निमंत्रण पत्र की तस्वीर साझा करके फैंस को अयोध्या जाने की जानकारी दी है.

कंगना ने शेयर की तस्वीर

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा करके निमंत्रण पत्र की झलक दिखाई है. इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि, आमंत्रण पत्र पर भगवान राम की तस्वीर है. वहीं पत्र के ऊपर कंगना रनौत का नाम भी लिखा है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया है.

राजनीति का हिस्सा बनी कंगना

कंगना रनौत को अक्सर प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी का खुलकर समर्थन करते देखा गया है. वहीं अब कंगना खुद भी सत्ता के गलियारों में कदम रखने जा रही हैं. जिसकी जानकारी खुद कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने दी है. खबरों की मानें तो 2024 के आगामी चुनावों में कंगना बीजेपी की सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.

कंगना का वर्कफ्रंट

पॉलिटिक्स में एंट्री करने से पहले कंगना फिल्म इंडस्ट्री में भी पूरी तरह से एक्टिव हैं. उनकी फिल्म तेजस पिछले साल रिलीज हुई थी. जिसे दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. वहीं 2024 में कंगना की फिल्म इमरजेंसी रिलीज होगी. ये फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल अदा करेंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें