Shocking! मिस्ट्री मैन के साथ अफेयर की खबरों पर बोली कंगना, कहा- किसी और को कर रही हूं डेट, जाने कौन है मिस्ट्री मैन

Kangana Ranaut: बीलवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सूर्खियों में रहती हैं. कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वहीं हाल में Kangana Ranaut को भगवान राम की नगरी अयोध्या में देखा गया है. राम भक्ति में लीन कंगना एक मिस्ट्री मैन के साथ -नजर

By Sakshi Pandey · 24/1/2024

Kangana Ranaut: बीलवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सूर्खियों में रहती हैं. कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वहीं हाल में Kangana Ranaut को भगवान राम की नगरी अयोध्या में देखा गया है. राम भक्ति में लीन कंगना एक मिस्ट्री मैन के साथ -नजर आई हैं. जिसके बाद से कंगना के अफेयर के चर्चे बी-टाउन की गलियों में मशहूर हैं. ऐसे में जहां एक तरफ इस मिस्ट्री मैन के नाम का खुलासा हो चुका है. तो दूसरी तरफ कंगना ने भी रिलेशनशिप की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.

मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं कंगना

अयोध्या से कंगना रनौत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमपर वायरल हो रही हैं. जिसमें कंगना जय श्री राम के नारे लगाते दिखाई दे रही हैं. वहीं कंगना के साथ एक मिस्ट्री मैन भी मौजूद है. जिसके साथ कंगना पोज देती नजर आ रही हैं. कंगना की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके डेटिंग रुमर्स को लेकर अफवाहें फैलने लगी हैं.

मिस्ट्री मैन की पहचान

कंगना के साथ तस्वीरों में दिखने वाला ये मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि बिग बिजनेस टाइकून है. बता दें कि, ये मिस्ट्री मैन EaseMyTrip के फाउंडर निशांत पट्टी हैं. जिसके साथ कंगना की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और कहा जा रहा है कंगन निशांत को डेट कर रही हैं. दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं.

कंगना ने दिया जवाब

डेटिंग रुमर्स के बीच कंगना का भी रिएक्शन सामने आ गया है. कंगना ने निशांत के साथ रिलेशनशिप की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. कंगना का कहना है कि, ये खबरें पूरी तरह से फेक हैं. यही नहीं, कंगना ने बताया कि, वो निशांत को नहीं बल्कि किसी और को डेट कर रही हैं. हालांकि कंगना ने अपने हैंडसम हंक का नाम नहीं बताया है.

कंगना का वर्कफ्रंट

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्दी ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी. इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं. इसके अलावा कंगना जल्दी ही पॉलिटिक्स में भी हाथ आजमाने वाली हैं. जिसका खुलासा कंगना के पिता ने किया था. खबरों की मानें तो कंगना आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी की उम्मीदवार बन सकती हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full