OMG! विराट कोहली की मुरीद हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर बांधे तारीफों के पुल, किंग कोहली को बताया – ‘महान इंसान’
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं. वैसे तो कंगना अक्सर सेलेब्स की क्लास लगाते नजर आती हैं. मगर इस बार कंगना रनौत भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पर फिदा हो गई हैं. बुधवार के मैच में किंग कोहली का शानदार प्रदर्शन देखकर कंगन
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं. वैसे तो कंगना अक्सर सेलेब्स की क्लास लगाते नजर आती हैं. मगर इस बार कंगना रनौत भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पर फिदा हो गई हैं. बुधवार के मैच में किंग कोहली का शानदार प्रदर्शन देखकर कंगना भी उनकी फैन हो गई हैं. जिसके चलते कंगना ने सोशल मीडिया पर विराट की खूब तारीफ की है. जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हैं.
कंगना ने की कोहली की सराहना
दरअसल बुधवार को हुए ICC वर्ल्डकप 2023 के सेमीफाइनल मैच में 50वां शतक लगाकर कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऐसे में कंगना भी किंग कोहली की तारीफ करने से खुद को नहीं रोई पाई हैं. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है. जिसमें शतक लगाने के बाद कोहली का वीडियो दिखाई दे रहा है. वहीं स्टोरी के बैकग्राउंड में ‘मां तुझे सलाम’ गाना बज रहा है.
ऐसे में विराट कोहली की तारीफ करते हुए कंगना ने लिखा, “कैस अद्भुत दृश्य है. ये मिस्टर कोहली के द्वारा बनाई गई महान मिसाल है कि वो उन लोगों से कैसा व्यवहार करना चाहेंगे जो उनके रिकॉर्ड तोड़ते हैं. उन्हें उस धरती की पूजा करनी चाहिए जिसपर वो चलते हैं…आश्चर्यजनक आत्म-मूल्य और चरित्र वाले महान व्यक्ति, वह इसके हकदार हैं.” हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कंगना ने विराट की तारीफ की है. कंगना इससे पहले भी कई बार विराट और अनुष्का की तारीफ करते नजर आ चुकी हैं.
फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
ICC वर्ल्डकप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. बुधवार को भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह दोगुना कर दिया है. वहीं विराट कोहली ने ODI मैचों में 50वां शतक लगाकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जिसके साथ ही विराट वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं अब रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्डकप फाइनल देखने को मिलेगा. जहां टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होने वाली है.
ये भी पढ़ें – विराट कोहली की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगे रणबीर कपूर? रणबीर का रिएक्शन देखकर खुशी से झूम उठे फैंस