Kangana Ranaut ने Shah Rukh Khan की फिल्म ‘पठान’ पर दिया अपना रिएक्शन, कही हैरान कर देने वाली बात
Kangana Ranaut Reaction On Pathaan: बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बात चाहे इंडस्ट्री की हो या किसी भी एक्टर या एक्ट्रेसेज की कंगना रनौत अपनी स्वतंत्र राय रखती हैं। इसी बीच कंगना ने शाहरुख़ ख़ान की फिल्म पठान को लेकर ऐसी बात कह
Kangana Ranaut Reaction On Pathaan: बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बात चाहे इंडस्ट्री की हो या किसी भी एक्टर या एक्ट्रेसेज की कंगना रनौत अपनी स्वतंत्र राय रखती हैं। इसी बीच कंगना ने शाहरुख़ ख़ान की फिल्म पठान को लेकर ऐसी बात कही है की नेटीजेंस भी हैरान हो गए हैं। बात दरअसल ये है की जो कंगना किसी की टिप्पणी करती हुई नजर आती हैं वो शाहरुख़ ख़ान की फिल्म पठान की तारीफें कर रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी खूब रिएक्शंस मिल रहे हैं।
कंगना ने कहा–”पठान अच्छा कर रही है”
शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अपने पहले ही दिन उसने ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म की तारीफें हर तरफ सुनाई दे रही है। सेलेब्स ने भी फिल्म और शाहरुख़ ख़ान की जमकर तारीफ की है। इसी बीच कंगना ने एक पैपराजी से इंटरव्यूर के दौरान फिल्म पठान की तारीफ की। उन्होंने कहा ,” पठान फिल्म अच्छा कर रही है।” अनुपम खेर ने भी इस फिल्म को अच्छा बताया है।
फ़िल्म के स्टारकास्ट
पठान फिल्म में शाहरुख़ खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। वहीं सलमान खान भी कैमियो रोल से फैंस के दिल में एक अलग छाप छोड़ी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। आप भी इस फिल्म से जुड़ी अपनी राय कमेंट में शेयर कर के जरूर बताएं।