Kangana Ranaut ने फिर की ट्विटर पर धमाकेदार वापसी, फैंस ने जमकर किए कमेंट्स

Kangana Ranaut is back on twitter: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर ट्विटर की दुनिया में वापसी कर चुकी हैं। दरअसल, कंगना को उनके कॉन्ट्रोवर्सियल कमेंट्स के कारण ट्विटर ने उन्हें बैन कर दिया था, लेकिन लंबे वक्त के बाद वह एक बार फिर वापस आ गई हैं। ट्विटर पर वापसी करते ही कंगन

By ·

Kangana Ranaut is back on twitter: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर ट्विटर की दुनिया में वापसी कर चुकी हैं। दरअसल, कंगना को उनके कॉन्ट्रोवर्सियल कमेंट्स के कारण ट्विटर ने उन्हें बैन कर दिया था, लेकिन लंबे वक्त के बाद वह एक बार फिर वापस आ गई हैं। ट्विटर पर वापसी करते ही कंगना ने एक बड़ा धमाका भी कर दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने ट्वीट के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बताया है।

Kangana Ranaut is back on twitter

कंगना ने ट्विटर पर शेयर की अपकमिंग फिल्म की जानकारी

दरअसल, कंगना ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग रैप होने का ऐलान करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि, इससे पहले एक ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने अपने वापस लौटने की बात कही है। कंगना ने अपना पहला ट्वीट करते हुए लिखा, ”हैलो एवरीवन, यहां आकर अच्छा लगा।” वहीं, दूसरे ट्वीट में उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी है। दूसरे ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा, ”और ये पूरी हुई… इमरजेंसी की शूटिंग पूरी हो चुकी है। आपसे 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।”

2 साल बाद ट्विटर पर लौंटी कंगना रनौत

बता दें कि कंगना को मई 2021 में ट्विटर ने हेट स्पीच फैलाने और एब्युजिव बिहेवियर के कारण बैन कर दिया था। इसके बाद से ही एक्ट्रेस ट्विटर से दूर थीं। हालांकि, अब लगभग 2 साल बाद कंगना रनौत ने दोबारा ट्विटर की दुनिया में वापसी की है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें