करण के शो पर भूल गई काजोल रानी मुखर्जी की फिल्म का नाम, करण जौहर ने लगाई फटकार

करण जौहर बाॅलीवुड के जाने माने डायरेक्टर प्रोड्यूसर माने जाते हैं। उन्होंने कई बाॅलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। उन्होंने पहली फिल्म कुछ कुछ होता है बनाई थी। इसके बाद उन्होंने कभी खुशी कभी गम बनाई थी। हाल ही में इस फिल्म को लेकर फिल्म की हीरोइन काजोल ने एक बड़ा ख

By Amit Rajput · 28/11/2023

करण जौहर बाॅलीवुड के जाने माने डायरेक्टर प्रोड्यूसर माने जाते हैं। उन्होंने कई बाॅलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। उन्होंने पहली फिल्म कुछ कुछ होता है बनाई थी। इसके बाद उन्होंने कभी खुशी कभी गम बनाई थी। हाल ही में इस फिल्म को लेकर फिल्म की हीरोइन काजोल ने एक बड़ा खुलासा किया।

काजोल ने शेयर किया रोचक किस्सा

करण जौहर ने अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में रानी, करण जौहर को एक्सपोज करने की बात कह रही हैं। ये सुनकर काजोल ने कहा, मुझे ऑलरेडी ये शो पसंद आ रहा है। इसके बाद करण जौहर ने रानी और काजोल को अपनी फिल्म से जुड़ी एक मजेदार बात बताई।

उन्होंने कहा, मैं महबूब स्टूडियो के अंदर फिल्म कुछ-कुछ होता है की शूटिंग कर रहे थे। उसी समय मेरे फादर (यश जौहर) स्टूडियो के बाहर खड़े होकर किसी से कॉल पर बात कर रहे थे। इतने में संजय दत्त वहां पहुंचे और उन्होंने पापा से पूछा- यश जी आप यहां क्या कर रहे हो। तो उन्होंने जवाब दिया, मेरे बेटे ने सेट लगाया है मैं रोड पर आ गया हूं।ये सुनकर काजोल और रानी हंस पड़े। आगे रानी ने करण से शिकायत करते हुए कहा, तुमने मुझे मारा है, मेरे हाथ से खाना छीना है। करण तुरंत पलटकर जवाब देते हैं कि मैंने तुम्हें नहीं मारा। इस पर काजोल कहती हैं कि ये अब्यूज है। ये अब्यूज करना है।

करण ने डांटा

फिर आगे करण जौहर ने शो के पॉपुलर सेगमेंट रेपिड फायर की एक झलक दिखाई है। इस रेपिड फायर में रानी और काजोल को एक बजर दिया गया है। करण द्वारा सवाल पूछे जाने पर जो भी पहले बजर दबाएगा उसे जवाब देने का मौका मिलेगा। इसमें करण पूछते हैं कि वो कौन सी काजोल की फिल्म है, जिसमें रानी ने स्पेशल अपीयरेंस दिया है। काजोल ने झट से बजर तो दबा दिया, लेकिन उन्हें जवाब नहीं पता था। इस पर नाराज होकर करण ने चिल्लाते हुए कहा, तुम इतनी बेवकूफ कैसे हो सकती हो, जवाब कभी खुशी कभी गम है।

साल 1998 में रिलीज हुई कुछ कुछ होता है से करण जौहर ने बतौर डायरेक्टर करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने बेस्टफ्रेंड्स काजोल और शाहरुख को लीड रोल दिया था। वही ट्विंकल खन्ना के रिजेक्ट करने के बाद फिल्म में रानी ने टीना का रोल प्ले किया था। इसी फिल्म से रानी मुखर्जी को पॉपुलैरिटी मिली थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full