Kajol Birthday Special: 5 चीजें, जो काजोल को बनाती हैं बॉलीवुड हिरोइनों से अलग, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Kajol Birthday Special: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा काजोल (Kajol Birthday Special) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं. काजोल ने 1992 में फिल्म ‘बेखूदी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं काजोल को फिल्म इंडस्ट्री में आए 32 साल से ज्यादा हो चुके हैं. मगर काजोल की फैन फॉलोइंग आज भी क
Kajol Birthday Special: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा काजोल (Kajol Birthday Special) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं. काजोल ने 1992 में फिल्म ‘बेखूदी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं काजोल को फिल्म इंडस्ट्री में आए 32 साल से ज्यादा हो चुके हैं. मगर काजोल की फैन फॉलोइंग आज भी कम नहीं हुई है. काजोल अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. मगर काजोल की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें आपको भी हैरान कर सकती हैं.
यूनिब्रोज की शौकीन काजोल
90 के दशक में पर्दे पर दस्तक देते ही काजोल फैंस के दिल पर राज करने लगी थीं. मगर इस दौरान काजोल अपने यूनिब्रोज को लेकर काफी ट्रोल भी होती थीं. लेकिन काजोल तो आखिर काजोल ही हैं. लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं. इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. लिहाजा काजोल ने अपनी यूनिब्रोज बरकरार रखी. जिसने काजोल के लुक को बारी हिरोइनों से अलग बना दिया था.
करियर के पीक पर की शादी
काजोल को फिल्म ‘बाजीगर’ से बड़े पर्दे पर पहचान मिली थी. ऐसे में काजोल ने बड़े पर्दे पर बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में देनी शुरू कर दी. वहीं 1995 में फिल्म ‘हलचल’ की शूटिंग के दौरान काजोल की मुलाकात अभिनेता अजय देवगन से हुई. चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला ले लिया. ऐसे में 1999 में जब काजोल का करियर ऊंचाईयां छू रहा था. तभी अजय देवगन से शादी का एलान करके काजोल ने सभी को शॉक कर दिया था.
काजोल बनी बॉलीवुड की ‘बेस्ट विलन’
साल 1995 से 1997 के बीच में काजोल ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मिनसारा कनावु’ और ‘इश्क’ जैसी कई ब्लॉक बस्टर फिल्में की थीं. हालांकि इसके बाद काजोल ने अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश की और करियर के पीक में काजोल विलन बन गईं. 1997 में आई फिल्म ‘गुप्त’ में काजोल ने विलन का रोल अदा किया था. इस फिल्म में बॉबी देओल और मनीषा कोईराला लीड रोल में थे. वहीं 1998 काजोल बी-टाउन की पहली एक्ट्रेस बनी जिन्हें ‘बेस्ट विलन’ के फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था.
बॉलीवुड की ‘रिजेक्शन क्वीन‘
काजोल को बी-टाउन की रिजेक्शन क्वीन भी कहा जाता है. काजोल फिल्म दिल से, दिल को पागल है, मोहब्बतें. 3 इडियट्स और कभी अलविदा ना कहना जैसी बॉक्स ऑफिस की कई ब्लॉक बस्टर फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी हैं. वहीं मजे की बात तो ये है कि इन बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट करने के बाद काजोल को कभी कोई अफसोस भी नहीं हुआ है.
ना चाहते हुए भी बन गईं एक्ट्रेस
बहुत कम लोगों को पता है कि, काजोल कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं. जी हां, काजोल को फिल्म इंडस्ट्री बिल्कुल पसंद नहीं थी और वो ना ही कभी इसका हिस्सा बनना चाहती थीं. मगर 15 साल की उम्र में काजोल अपनी बहन शरबानी के साथ एक फोटो शूट के लिए गई थीं. जहां गोतम राजाध्यक्ष ने काजोल से भी कुछ फोटोज खिंचवाने की गुजारिश की. जिसे बाद स्कूल के दिनों में काजोल को फिल्म ‘बेखूदी’ ऑफर हो गई और कुछ ही समय में काजोल की गिनती सुपरस्टार्स में होने लगी. यही वजह है कि, काजोल को बी-टाउन की ‘एक्सीडेंटल एक्ट्रेस’ भी कहा जाता है.
ये भी पढ़ें – सलमान खान की भाभी मलाइका से पहले बहन अर्पिता के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं अर्जुन कपूर