कैंची धाम में उमड़ी भीड़ पर बोले ‘हनुमान अंश’ डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, भक्तों को दी खास सलाह

नीम करोली बाबा की तपोभूमि कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भक्तों से खास अपील की है। उन्होंने धाम की गरिमा बनाए रखने, संयम बरतने और भीड़ के बीच सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी।

By ·

कैंची धाम में उमड़ी भीड़ पर विशाल चतुर्वेदी की खास अपील

कैंची धाम इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर चर्चा में है। ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच सोशल मीडिया पर कैंची धाम के बाहर और आसपास उमड़ी भीड़ के कई वीडियो सामने आए हैं। लंबे ट्रैफिक जाम और दर्शन के लिए लगी कतारों ने लोगों का ध्यान खींचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबे वीकेंड के चलते भी उत्तराखंड के इस इलाके में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी।

https://www.instagram.com/reel/Dd6qOTXhigT/?stkn=MThsNXBqejA4cmphaw==

इसी बीच ‘हनुमान अंश’ के लेखक-निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं से खास अपील की है। 4 अक्टूबर की शाम सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि कैंची धाम जाने से पहले लोगों को वहां की मौजूदा परिस्थितियों और व्यवस्थाओं की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। उनका कहना था कि अगर धाम में अत्यधिक भीड़ और घंटों लंबी लाइनें लगी हैं, तो उस समय यात्रा को टालना ज्यादा समझदारी होगी।

https://www.instagram.com/reel/DeB2SPmE3QW/?stkn=bmhnN2JpZjl6eXV6

विशाल ने खास तौर पर बच्चों और महिलाओं की परेशानी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए, जहां परिवार के लोग भीड़ में घुटन महसूस करें या घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहें। उनकी अपील का मकसद श्रद्धालुओं को रोकना नहीं, बल्कि सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से दर्शन की योजना बनाने के लिए जागरूक करना है।

https://www.instagram.com/reel/DeE7CybShB4/?stkn=MWs1b3NlYmF4a3N6cg==

कैंची धाम नहीं तो इन जगहों पर जाएं

डायरेक्टर ने भक्तों को बाबा नीम करोली से जुड़े दूसरे पवित्र स्थलों का विकल्प भी बताया। उन्होंने नीब करौरी गांव और वृंदावन समेत अन्य स्थानों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कैंची धाम में भीड़ ज्यादा हो, तो श्रद्धालु इन जगहों पर भी जा सकते हैं। उनका संदेश साफ था कि आस्था के लिए एक ही स्थान पर पहुंचना जरूरी नहीं है।

दरअसल, ‘हनुमान अंश’ की कहानी बाबा नीम करोली महाराज के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है। फिल्म की लोकप्रियता के साथ बाबा से जुड़े स्थलों के प्रति लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ती दिखाई दे रही है। ऐसे में विशाल चतुर्वेदी की यह अपील श्रद्धालुओं से आस्था के साथ-साथ समझदारी और सावधानी बरतने की अपील है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें