‘कच्चा बादाम गर्ल’ Anjali Arora ने दिल्ली में खरीदा करोड़ों का घर, सामने आया लग्जरी हाउस का इनसाइड वीडियो
रियलिटी शो लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा ने नया लग्जरी घर खरीदा है, जहां पर अंजलि ने अपने परिवार संग गृह प्रवेश की पूजा की। अंजलि अरोड़ा ने अपने घर का इनसाइड वीडियो शेयर किया है। Anjali Arora: सोशल मीडिया ने अंजलि अरोड़ा को स्टार बना दिया है। अंजिल ने पहले टिक टॉक से खूब नाम [...]
रियलिटी शो लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा ने नया लग्जरी घर खरीदा है, जहां पर अंजलि ने अपने परिवार संग गृह प्रवेश की पूजा की। अंजलि अरोड़ा ने अपने घर का इनसाइड वीडियो शेयर किया है।
Anjali Arora: सोशल मीडिया ने अंजलि अरोड़ा को स्टार बना दिया है। अंजिल ने पहले टिक टॉक से खूब नाम कमाया। इसके बाद वह सीधा कंगना रनौत के शो लॉकअप में नजर आईं, जहां पर अंजलि अरोड़ा की पॉपुलैरिटी आसमान छूने लगी। आज के समय में अंजलि रील बनाने के अलावा, कई सारे म्यूजिक वीडियोज भी कर रही हैं, जिससे वह मोटी कमाई करती हैं।
इन्हीं पैसों से एक्ट्रेस ने अपने सपनों का नया घर खरीदा है, जिसका इनसाइड वीडियो भी सामने आ गया। अंजलि अरोड़ा ने घर का एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख हर किसी की फैंस की आंखें चमक उठीं।
अंजलि अरोड़ा ने खरीदा करोड़ों का घर
‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने दिल्ली में करोड़ों की कीमत का एक लग्जरी घर खरीदा है। दावा किया जा रहा है कि अंजलि के इस घर की कीमत 4 करोड़ के आसपास है, जिसमें कई सारे लग्जरी आइटम्स को जोड़ा गया है। अंजलि अरोड़ा ने अपने परिवार साथ अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा की। इसके बाद एक्ट्रेस ने घर में पाठ भी रखवाया, जिसकी झलक सामने आई है।
अंजलि अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें घर का मेन हॉल साफ नजर आ रहा है, जिसमें सभी लोग बैठे हुए हैं और पाठ चल रहा है। अंजलि अरोड़ा ने अपने घर का नाम ‘अरोड़ा हाउस’ रखा है, जिसका खुलासा उन्होंने वीडियो में दिए कैप्शन में किया। इसके अलावा, अंजलि ने अपने नए घर से बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल के साथ कुछ फोटोज भी शेयर कीं, जिसमें वह काफी अच्छी लग रहे हैं।
अंजलि ने मां-पापा को की थी कार गिफ्ट
https://www.instagram.com/reel/C0Yp_iIpHij/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
22 साल की अंजलि अरोड़ा ने कुछ समय पहले ही एक लग्जरी कार खरीदी दी, जिसे उन्होंने अपने मां-पापा को गिफ्ट किया था। अंजलि की कार की फोटो काफी वायरल हुई थी। बता दें कि अंजलि अरोड़ा अपने म्यूजिक वीडियो और रील्स से मोटी कमाई करती हैं। दावा है कि आज के समय में वह आठ करोड़ की संपत्ति की मालकीन हैं। अंजलि अरोड़ा के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो एक्ट्रेस को कुछ समय पहले ही एल्विश यादव के साथ देखा गया था। दावा है कि दोनों एक साथ प्रोजेक्ट करने वाले हैं। उस दौरान अंजलि के हाथ में एक स्क्रिप्ट भी देखने के लिए मिली थी। इस वजह से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे।