Breaking: टाइगर के बाद बब्बर शेर बनेंगे सलमान खान, कबीर खान ने दिया नई फिल्म का ऑफर

Salman Khan: 2024 सलमान खान के लिए काफी लकी साबित हो सकता है. जहां पिछले साल सलमान की दो फिल्में ही सिनेमाघरों तक पहुंची थीं. तो वहीं इस साल salman khan को बैक टू बैक कई फिल्में ऑफर हो रही हैं. जहां एक तरफ सलमान करण जौहर की फिल्म द बुल को लेकर सूर्खियों में [...]

By Sakshi Pandey · 3/1/2024

Salman Khan: 2024 सलमान खान के लिए काफी लकी साबित हो सकता है. जहां पिछले साल सलमान की दो फिल्में ही सिनेमाघरों तक पहुंची थीं. तो वहीं इस साल salman khan को बैक टू बैक कई फिल्में ऑफर हो रही हैं. जहां एक तरफ सलमान करण जौहर की फिल्म द बुल को लेकर सूर्खियों में हैं. तो वहीं मशहूर निर्देशक कबीर खान ने सलमान को अपनी अगली फिल्म बब्बर शेर के लिए चुन लिया है.

सलमान से बेहतर कोई नहीं

कबीर खान ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म बब्बर शेर का एलान किया था. वहीं फिल्म मे लीड रोल निभाने के लिए कबीर ने किसी बॉलीवुड सुपरस्टार को कास्ट करने का भी संकेत दिया था. ऐसे में अब कबीर खान ने सलमान के नाम पर मुहर लगा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कबीर को लगता है कि बब्बर शेर का किरदार सलमान से बेहतर कोई नहीं निभा सकता है. कुछ लोग कबीर को दूसरे सुपरस्टार्स के बारे में सोचने की सलाह दे रहे हैं. मगर इस फिल्म के लिए सलमान खान कबीर की पहली पसंद बन गए हैं.

सलमान से की मुलाकात

कबीर खान पिछले दिनों सलमान खान से मिल चुके हैं. वहीं खबरों की मानें तो आने वाले दिनों में कबीर और सलमान की कई मुलाकातें हो सकती हैं. बब्बर शेर की कहानी को लेकर सलमान भी काफी एक्साइटेड हैं. वहीं अगर सलमान फिल्म के लिए राजी हो जाते हैं. तो ये सलमान और कबीर खान की चौथी जुगलबंदी होगी. इससे पहले कबीर खान ने सलमान स्टारर फिल्म एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट का भी निर्देशन किया है.

कबीर खान ने सलमान से किया वादा

खबरों के अनुसार, पिछले साल नवंबर और दिसंबर के महीने में सलमान और कबीर खान कई बार मिले हैं. वहीं दोनों ने फिल्म की कहानी पर भी चर्चा की है. ऐसे में कबीर खान ने सलमान को जनवरी के आखिर तक स्क्रिप्ट तैयार करने का आश्वासन दिया है. वहीं स्क्रिप्ट रेडी होने के बाद कबीर ने सलमान से दोबारा मिलने का वादा भी किया है. ऐसे में अगले 45 दिनों के भीतर कबीर खान और सलमान खान फिल्म पर फैसला ले सकते हैं. वहीं अगर दोनों की बात बनी, तो सलमान खान के फैंस के लिए ये नए साल का बेस्ट सरप्राइज साबित होने वाला है.

कबीर ने बनाया सलमान को टाइगर

सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी को बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फिल्मों में गिना जाता है. पिछले साल रिलीज हुई टाइगर 3 को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान को टाइगर बनाने के पीछे कबीर खान का ही हाथ है. दरअसल YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने ही किया है. ऐसे में अब कबीर खान सलमान को बब्बर शेर बनाना चाहते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि, टाइगर के बाद बब्बर शेर बनकर भाईजान दर्शकों को कैसे इंप्रेस करते हैं.

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म द बुल के कारण चर्चा में हैं. करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म द बुल को लेकर फैंस में काफी बज बन गया है. फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धान कर रहे हैं. इससे पहले विष्णुवर्धान ने फिल्म शेरशाह का निर्देशन किया था. खबरों की मानें तो, सामंथा रुख प्रभु सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. फरवरी में फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी. वहीं फिल्म अगले साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full