ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले बिग बॉस में हुआ बड़ा उलट फेर, अब्दु रोजिक शो से हुए एलिमिनेट
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को बड़ा झटका लगने वाला है। जी हां खबर है कि अब्दु रोजिक शो से होने वाले हैं एलिमिनेट। रोजीक के फैंस के लिए ये काफी दुखद समाचार है। इस बात का खुलासा बिग बॉस 16 के अगले प्रोमो से पता चला है। साथ [...]
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को बड़ा झटका लगने वाला है। जी हां खबर है कि अब्दु रोजिक शो से होने वाले हैं एलिमिनेट। रोजीक के फैंस के लिए ये काफी दुखद समाचार है। इस बात का खुलासा बिग बॉस 16 के अगले प्रोमो से पता चला है। साथ है शिव ठाकरे और साजिद खान को प्रोमोएं अब्दु रोजिक के लिए रोता हुआ देखा गया।
अब्दु रोज़िक हुए एलिमिनेट
बिग बॉस फैन क्लब से लगातार ऐसी खबरें आ रही थी की शो से अब्दु रोजिक बाहर होने वाले हैं। अब इससे पर्दा उठ चुका है क्योंकि अगले प्रोमो में अब्दु रोजिक को घर से बाहर निकालते हुए दिखाया गया है। प्रोमो में बिग बॉस कह रहे हैं की 16 सीजन में ये पहली बार हुआ है। उसके बाद रोजिक टनल के पास आते हैं। निमरत उसे रोकती है । इसके बाद बाकी घरवाले भी टनल के पास खड़े हो जाते हैं।
पहले तो लगा की ये बिग बॉस का कोई मजाक है। लेकिन तभी अब्दु रोजिक घर से बाहर जाते हुए दिखाई देते हैं। अब्दु रोजिक के जाते ही घर में मायूसी छा जाती है। शिव ठाकरे , साजिद खान और टीना दत्ता को प्रोमो में रोते हुए भी दिखाया गया है।
साजिद खान को हुआ पूर्वानुमान
बिग बॉस सीजन 16 में दर्शकों ने देखा था की साजिद खान और अब्दु रोजिक एक खास कनेक्शन रखते हैं एक दूसरे के लिए। तभी शायद साजिद खान को पहले से ही आभास हो गया था की अब्दु जाने वाले हैं। साजिद खान को रोता हुआ देख कर किसी की भी आंखें भर आएंगी। इस प्रोमो ने अब्दु के फैंस को भी काफी इमोशनल कर दिया है। इस बात से ये तो साफ हो गया है की अब्दु रोजिक घरवालों के कितने अजीज़ थे। मीडिया की खबरों की मानें, तो शो में साजिद खान को भी बाहर निकाला जा सकता है। आपको बता दें श्रीजिता को सलमान खान पहले ही एलिमिनेट कर चुके हैं।