जूनियर एनटीआर की गजब की है फैन फाॅलोइंग, फैंस के लिए चलानी पड़ी थी 10 स्पेशल ट्रेन

पहले के दौर में पूरे भारतवर्ष में केवल बाॅलीवुड स्टार्स के ही फैंस हुआ करते थे लेकिन पिछले कुछ सालों में टाॅलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में दी है। इन सुपरहिट फिल्मों ने टाॅलीवुड के कई स्टार्स को सुपरस्टार बना दिया है। इनमें जूनियर एनपीआर का भी नाम शामिल हैं। जिन्हें इस साल आरआरआर ने

By Amit Rajput · 14/10/2023

पहले के दौर में पूरे भारतवर्ष में केवल बाॅलीवुड स्टार्स के ही फैंस हुआ करते थे लेकिन पिछले कुछ सालों में टाॅलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में दी है। इन सुपरहिट फिल्मों ने टाॅलीवुड के कई स्टार्स को सुपरस्टार बना दिया है। इनमें जूनियर एनपीआर का भी नाम शामिल हैं। जिन्हें इस साल आरआरआर ने एक नयी पहचान दिला दी है। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में एक नयी पहचान दिला दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के पहले भी एक बार उन्हें अपने फैंस के लिए 10 स्पेशल ट्रेन चालानी पड़ी थी।

फैंस के लिए चलाई 10 स्पेशल ट्रेन

दरअसल यह किस्सा साल 2004 का है। जब 19 साल पहले यानी 2004 में देखने को मिली थी। तब जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आंध्र वाला’ रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज से पहले ऑडियो रिलीज इवेंट रखा गया था। जूनियर एनटीआर तो क्या किसी को भी अंदाजा नहीं था कि इवेंट पर लाखों की भीड़ पहुंच जाएगी। जूनियर एनटीआर ने इस बारे में ‘द कपिल शर्मा शो’ में बताया था।

जूनियर एनटीआर ने कहा था कि करीब 10 लाख फैन्स उन्हें देखने उनकी फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट पर पहुंचे थे। तब सरकार को फैन्स के लिए 10 स्पेशल ट्रेनें अलग से चलानी पड़ी थीं। एक्टर के मुताबिक, अच्छी बात यह रही थी कि तब न तो कोई धक्कामुक्की हुई और न ही कोई एक्सीडेंट या भगदड़। जूनियर एनटीआर खुद हैरान थे कि उनके लिए फैन्स की इतनी भारी भीड़ उमड़ी थी। हालांकि 2015 में जूनियर एनटीआर की एक फिल्म के इवेंट के दौरान एक फैन की मौत हो गई थी। तभी से जूनियर एनटीआर ने उस फैन के परिवार की जिम्मेदारी अपने ऊपर उठा ली।

जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर किया था डेब्यू

जूनियर एनटीआर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। तब वह 8 साल के थे। आठ साल की उम्र में जूनियर एनटीआर ने दादा की फिल्म ‘ब्रह्मर्षि विश्वमित्रा’ में काम किया था। इसके बाद वह फिल्म ‘रामायणम’ में राम के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म ने बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म का नैशनल अवॉर्ड जीता था।वही आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर के लिए यह साल बड़ा ही खास रहा है। इस साल उनकी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को आॅस्कर पुरस्कार मिला था। यह अवार्ड पाने वाली भारत की एकमात्र फिल्म थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full