Breaking: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होंगे जूनियर NTR! जाने क्या है एक्टर की गैरमौजूदगी की वजह
Junior NTR: पूरा देश 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है. अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर हैं. वहीं भगवान राम की नगरी अयोध्या भी कई मशहूर हस्तियों के आगमन की प्रतीक्षा कर रही है. हालांकि इसी बीच खबर सामने आ रही है कि, साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार जूनियर NTR [...
Junior NTR: पूरा देश 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है. अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर हैं. वहीं भगवान राम की नगरी अयोध्या भी कई मशहूर हस्तियों के आगमन की प्रतीक्षा कर रही है. हालांकि इसी बीच खबर सामने आ रही है कि, साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार जूनियर NTR (Junior NTR) प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो सकते हैं.
ये है वजह
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर NTR 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जा पाएंगे. जिसकी वजह उनकी अपकमिंग फिल्म देवरा है. दरअसल जूनियर NTR इन दिनों देवरा की शूटिंग में बिजी हैं. वहीं ये फिल्म आगामी 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. मगर फिल्म की शूटिंग अभी तक पूरी नहीं हुई है. जिसके बाद फिल्म की एडिटिंग भी बाकी है. ऐसे में जूनियर NTR या देवरा की पूरी टीम फिल्म की रिलीजिंग के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहती है. जिसके कारण सभी डेडलाइन से पहले फिल्म को पूरा करने में जुटे हैं. यही कारण है कि, जूनियर NTR शूट को बीच में छोड़कर अयोध्या का रुख नहीं कर सकते हैं.
जूनियर NTR का वर्कफ्रंट
जूनियर NTR पिछले काफी समय से पर्दे पर नजर नहीं आए थे. आखिरी बार उन्हें फिल्म आचार्य में देखा गया था. वहीं अब वो देवारा के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं. इसके बाद जूनियर NTR YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं. जूनियर NTR ऋतिक रोशन के साथ वॉर 2 में स्क्रीन शेयर करेंगे.