सदमे में डूबा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, जूनियर Mehmood ने कैंसर से हारी जंग, 67 साल की उम्र में हुआ निधन
हिंदी सिनेमा में चार दशक तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता जूनियर महमूद अब नहीं रहे। कुछ समय पहले ही पता चला था कि अभिनेता चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे हैं। जूनियर महमूद कैंसर से जंग हार गए। आधी रात को अभिनेता ने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। [...]
हिंदी सिनेमा में चार दशक तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता जूनियर महमूद अब नहीं रहे। कुछ समय पहले ही पता चला था कि अभिनेता चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे हैं। जूनियर महमूद कैंसर से जंग हार गए। आधी रात को अभिनेता ने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
Junior Mehmood: हिंदी सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। चार दशक से ज्यादा फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय का जादू चलाने वाले अभिनेता जूनियर महमूद (Junior Mehmood) नहीं रहे। 67 साल की उम्र में अभिनेता ने आखिरी सांस ली है। वह पिछले कुछ समय से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे।
जूनियर महमूद का हुआ निधन
जूनियर महमूद के नाम से मशहूर नईम सैय्यद पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। उनका चौथा स्टेज चल रहा था और हालत काफी गंभीर थी। कल रात करीब 2 बजे वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। अभिनेता के निधन से सिनेमा जगत को गहरा झटका लगा है। ANI के मुताबिक, जूनियर महमूद के निधन की पुष्टि उनके एक फ्रेंड ने की है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर की प्रार्थना के बाद सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा।
Actor Naeem Sayyed, popularly known as Junior Mehmood, passed away last night at 2 am in Mumbai. He was suffering from stomach cancer and was not keeping well for the last few days. His last rites will be performed in Santacruz burial ground after today's afternoon prayers,… pic.twitter.com/VEFzyn0uXP
— ANI (@ANI) December 8, 2023
18 दिन पहले फोर्थ स्टेज कैंसर का चला था पता
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में जूनियर महमूद की फैमिली ने निधन की पुष्टि की और बताया कि फोर्थ स्टेज कैंसर की वजह से वह किस दर्द से गुजरे। महमूद के बेटे हुस्नेन ने कहा, “हमें उनके चौथे स्टेज के पेट के कैंसर के बारे में 18 दिन पहले ही पता चला था। हम उन्हें टाटा मेमोरियल अस्पताल ले गए। वहां के डीन ने हमें बताया कि इस स्तर पर उपचार और कीमोथेरेपी बहुत दर्दनाक होगी। अस्पताल ने सुझाव दिया था कि हम घर पर ही उनकी देखभाल करें।”
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया करियर
जूनियर महमूद ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने चार दशक के करियर में सात भाषाओं में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वह राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से लेकर अमिताभ बच्चन और राज कपूर जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। जूनियर महमूद की फिल्मों की लिस्ट में ‘मेरा नाम जोकर’, ‘कारवां’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘मोहब्बत जिंदगी है’, ‘नैनिहाल’, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘बाप नंबरी बेटा 10 नंबरी’ समेत कई ब्लॉकबस्टर शामिल हैं।