Juhi Chawla ने बताया इश्क मूवी के सेट का मजेदार किस्सा, खोली आमिर खान और अजय देवगन की पोल
Juhi Chawla: जूही चावला का नाम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार है. जूही की खूबसूरती के आज भी लाखों दीवाने हैं. वहीं उनके फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र रहते हैं. ऐसे में जूही बेशक बड़े पर्दे पर काफी समय से नजर नहीं आई हैं. मगर Juhi Chawla ने हाल ही [...]
Juhi Chawla: जूही चावला का नाम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार है. जूही की खूबसूरती के आज भी लाखों दीवाने हैं. वहीं उनके फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र रहते हैं. ऐसे में जूही बेशक बड़े पर्दे पर काफी समय से नजर नहीं आई हैं. मगर Juhi Chawla ने हाल ही में कलर्स टीवी के मशहूर शो झलक दिखला जा सीजन 11 में शिरकत की है. जिसमें उन्होंने कई मजेदार किस्से शेयर किए हैं.
आमिर ने दिया सबसे सस्ता गिफ्ट
शो के दौरान जूही चावला से पूछा गया कि उन्हें आजतक सबसे सस्सा गिफ्ट किसने दिया है. जिसके जवाब में जूही बोल पड़ी कि, आप चाहती हैं मैं उनका नाम लूं. तो वो आमिर खान हैं. जूही ने बताया कि, एक दफा उनके जन्मदिन पर आमिर ने उन्हें फोन करके बर्थडे विश किया और कहा कि वो मुझसे मिलने मेरे घर आ रहे हैं. ऐसे में जब वो घर पहुंचे तो वहां पार्टी का महौल था और सभी आमिर को देखकर काफी खुश थे. तभी उन्होंने अपनी जेब से एक चॉकलेट निकाल कर मुझे दी और कहा ये मेरी तरफ से तुम्हारा बर्थडे गिफ्ट है.
इश्क के सेट पर हुआ प्रैंक
झलक दिखला जा 11 के सेट पर जूही चावला ने फिल्म इश्क के सेट से जुड़ा एक मजेदार किस्स शेयर किया है. उन्होंने बताया कि, फिल्म के दौरान अजय देवगन और आमिर खान खूब मस्ती किया करते थे. ऐसे में उन्होंने एक प्रैंक किया. जिसकी वजह से असिटेंट डायरेक्टर को काफी डांट पड़ी थी. जूही ने बताया कि, फिल्म के सीन में तालियां बजाने का दृश्य शूट हो रहा था. तभी आमिर और अजय ने बगल में खड़े असिटेंट डायरेक्टर को छेड़ दिया. जिससे पूरा सीन खराब हो गया. ऐसे में डायरेक्टर को गुस्सा आया और उसने असिटेंट डायरेक्टर को खूब कसकर फटकार लगाई. हालांकि उन्हें पता था कि इसके पीछे अजय और आमिर का हाथ है.
जूही चावला का वर्कफ्रंट
जूही चावल ने 1984 में मिस इंडिया ब्यूटी कॉम्पटीशन जीता था. जिसके बाद 1986 में उन्होंने फिल्म सल्तनत से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. वहीं 1988 में जूही ने पहली बार आमिर खान के साथ फिल्म कयामत से कयामत तक में साथ काम किया. जिसमें जूही और आमिर की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी.