‘मेरा फोकस अभी…’ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ने के सवाल पर जो रूट का बड़ा बयान
जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में 34वां शतक जड़कर श्रीलंका के खिलाफ टीम को ना सिर्फ जीत के करीब पहुंचा दिया है, वहीं कई बड़े रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त कर दिए हैं. Joe Root On his Century Records: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में 34वां शतक जड़कर अपने देश के लिए टेस्ट [.
जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में 34वां शतक जड़कर श्रीलंका के खिलाफ टीम को ना सिर्फ जीत के करीब पहुंचा दिया है, वहीं कई बड़े रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त कर दिए हैं.
Joe Root On his Century Records: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में 34वां शतक जड़कर अपने देश के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. जो रूट टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से 3544 रन पीछे हैं है. सचिन तेंदुलकर के नाम 15921 रन है, वहीं जो रूट ने 12377 रन बनाए हैं. जो रूट जिस तेजी से रन बना रहे हैं, उसे देखते हुए यह कहा जा रहा है कि इंग्लैंड का यह बल्लेबाज जल्द ही सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देगा. जो रूट ने लॉर्ड्स में शतक जड़ने के बाद खुद इसका जवाब दिया है..
लॉर्ड्स टेस्ट में 34वें शतक के बाद जब जो रूट से पूछा गया कि वह सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं और क्या उनकी नजरें सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर है, जिसके जवाब में जो रूट ने कहा, मैं बस खेलना चाहता हूं, अपनी टीम के लिए योगदान देना चाहता हूं और जितना हो सके रन बनाना चाहता हूं. शतक बनाना एक बेहतरीन अहसास है. उन्होंने कहा, टेस्ट में टीम को जीत से ज्यादा बेहतरीन कुछ नहीं है और टीम के जितना योगदान दे सकूं, बस यही मेरा फोकस है. इंग्लैंड के बल्लेबाज ने कहा कि वह इसी मानसिकता के साथ उम्मीद करते हैं कि आगे भी बेहतर परिणाम आएंगे.
वहीं एलिस्टर कुक के सामने उनका रिकॉर्ड तोड़ने के सवाल पर कहा, एलिस्टर कुक ने मुझे काफी कुछ दिया है. वह मेरे पूरे करियर के दौरान काफी सपोर्टिव रहे हैं.
1️⃣ Sachin Tendulkar – 15921 runs
— England Cricket (@englandcricket) August 31, 2024
⬆️ Joe Root – 12377 runs
Half an eye on Sachin's record, Joe? 👀
जो रूट ने लॉर्ड्स में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में 34वां शतक जड़कर श्रीलंका के खिलाफ टीम को ना सिर्फ जीत के करीब पहुंचा दिया है, वहीं कई बड़े रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त कर दिए हैं. उन्होंने लॉर्ड्स में सातवां शतक लगाया, ऐसा करने वाले भी वह पहले बल्लेबाज हैं. जो रूट से पहले ग्राहम गूच और माइकल वॉन के नाम लॉर्ड्स में छह-छह शतक था. जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों इनिंग में शतक लगाया, ऐसा करने वाले वह दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं, रूट से पहले जॉर्ज हेडली, ग्राहम गूच और माइकल वॉन यह कारनामा कर चुके हैं.
Joe Root said – "I'm not looking to break Sachin Tendulkar's record. I just want to play, contribute and win for my team. Hundreds are great but no greater feeling than winning the Test match for the team". pic.twitter.com/JLUzfyrixN
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) September 1, 2024
जो रूट ने अपने करियर में पहली बार एक टेस्ट मैच में दो शतक लगाने का कारनामा किया है. जो रूट लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने ग्राहम गूच को पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक लगाया, उन्होंने 111 गेंदों में शतक पूरा किया