PAK vs ENG: जो रूट ने तोड़ा कुक का रिकॉर्ड, बने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

रूट टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मुलतान में खेले जा रहे सीरीज के पहले मैच के तीसरे दिन उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया. Eng vs Pak: कुक ने अपने 161 टेस्ट मैच लंबे करियर में 12472 रन बनाए [..

By Shaikh Almina · 9/10/2024

रूट टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मुलतान में खेले जा रहे सीरीज के पहले मैच के तीसरे दिन उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया.

Eng vs Pak: कुक ने अपने 161 टेस्ट मैच लंबे करियर में 12472 रन बनाए थे. 291 पारियों में कुक ने 45.35 के औसत से रन बनाए. वहीं जो रूट ने अपने 147वें टेस्ट मैच की 268 पारी में कुक को पीछे छोड़ दिया. रूट का बल्लेबाजी औसत 50 से ज्यादा है.

इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 10000 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ यही दो बल्लेबाज हैं. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच हैं. गूच ने 118 टेस्ट मैचों में 8900 रन बनाए.

एलिस्टर कुक ने अपने करियर में 33 सेंचुरी और 57 हाफ सेंचुरी लगाई थीं. वहीं रूट ने इस मामले में उन्हें पहले ही पीछे छोड़ दिया था. रूट के नाम टेस्ट में 34 सेंचुरी दर्ज हैं. वहीं 65 बार उन्होंने हाफ सेंचुरी भी लगाई है.

इसके साथ ही जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए. सचिन तेंदुलकर 15921 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 13378 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका के जैक कालिस ने 166 टेस्ट मैचों में 13289 रन बनाए. चौथे नंबर पर राहुल द्रविड़ ने 1674 टेस्ट मैचों में 13288 रन बनाए.

जो रूट इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. मुलतान टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने यह कीर्तिमान बनाया था. इस मैच से पहले उन्हें 5000 रन पूरे करने के लिए 27 रन चाहिए थे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full