जीतेंद्र को क्यों आई जिगरी दोस्त ऋषि कपूर की याद? Ranbir Kapoor को देखकर भावुक हुए एक्टर

Ranbir Kapoor: किसी जमाने में बड़े पर्दे पर दो सुपरस्टार्स का चार्म कायम था. जीतेंद्र और ऋषि कपूर को बी-टाउन के जिगरी दोस्तों में गिना जाता था. ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. मगर जीतेंद्र को आज भी अपने दोस्त की याद सताती है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान ऋषि कपूर [...]

By Sakshi Pandey · 17/2/2024

Ranbir Kapoor: किसी जमाने में बड़े पर्दे पर दो सुपरस्टार्स का चार्म कायम था. जीतेंद्र और ऋषि कपूर को बी-टाउन के जिगरी दोस्तों में गिना जाता था. ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. मगर जीतेंद्र को आज भी अपने दोस्त की याद सताती है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान ऋषि कपूर को याद करके जीतेंद्र भावुक हो उठे हैं. Ranbir Kapoor

दरअसल जीतेंद्र ने बीती रात एक अवॉर्ड समारोह में शिरकत की थी. इस दौरान ऋषि कपूर के बेटे और मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर को महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया था. वहीं ये अवॉर्ड खुद जीतेंद्र ने रणबीर कपूर को दिया था. ऐसे में रणबीर को अवॉर्ड देते समय जीतेंद्र ने ऋषि कपूर का जिक्र किया. तो ऑडियन्स में बैठे सभी की आंखों में आंसू आ गए.

जिगरी दोस्त ऋषि कपूर को याद करते हुए जीतेंद्र ने कहा कि, “ऋषि मेरा दोस्त था. आज इस खुशी के मौके पर उनकी याद आ गई. मुझे खुशी है कि आज आप ये अवॉर्ड मेरे प्यारे दोस्त के बेटे रणबीर को दे रहे हैं. इस बात की मुझे इतनी उत्सुकता थी कि मैं कल से सोच रहा हूं कि मुझे इस मौके पर क्या बोलना है. यहां तक कि मेरी पत्नी, मेरी बेटी और मेरा बेटा भी मुझे गाइड कर रहे थे कि मुझे क्या बोलना चाहिए. खैर, मुझे इस बात की दिल से खुशी है कि आप मेरे जिगरी यार, मेरे लख्ते जिगर, मेरे सबकुछ ऋषि के बेटे को ये सम्मान दे रहे हो. आज रणबीर जहां पहुंचा है, यह उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है.”

जीतेंद्र के मुंह से पिता का जिक्र सुनकर रणबीर भी भावुक हो गए. इस दौरान उन्होंने कहा कि, “मैं अपनी जिंदगी में तीन चीजों का अनुसरण करना चाहता हूं. पहला कि सर झुकाकर सिर्फ काम करता रहूं। दूसरा, एक अच्छा बेटा बना रहूं. तीसरा, अपने देश का अच्छा नागरिक बनकर रहूं.”

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, पिछले साल रणबीर ने एनिमल जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म दी थी. वहीं अब रणबीर जल्दी ही नितिश तिवारी की रामायण में नजर आएंगे. इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full