जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय को लेकर कही यह बड़ी बात, बताया घर में कैसा है दोनों का रिश्ता

ऐश्वर्या राय बच्चन बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था। उनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने है। लेकिन वें अभिषेक बच्चन की दीवानी थी। उन्होंने साल 2000 की शुरुआत में ही उनसे शादी कर दी

By Amit Rajput · 1/11/2023

ऐश्वर्या राय बच्चन बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था। उनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने है। लेकिन वें अभिषेक बच्चन की दीवानी थी। उन्होंने साल 2000 की शुरुआत में ही उनसे शादी कर दी ली और बच्चन परिवार की बहू बन गई। उनकी और सासू मां जया बच्चन के रिश्ते को लेकर कई खबरें आती रहती है। आईये उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे एक जुड़ा एक खास किस्सा।

जो होता है मुंह पर बोलती हूँ

दरअसल जया बच्चन एक शो में पहुंची थी। जहां उन्होंने अपनी बहू के साथ रिश्ते के बारे में बात की थी। जया ने कथित तौर पर रेडिफ से कहा था, ‘अगर मुझे उसकी कोई बात पसंद नहीं आती तो मैं उसके चेहरे पर बता देती हूं।मैं उसकी पीठ पीछे पॉलिटिक्स नहीं करती हूं। जया ने आगे कहा था अगर वह मुझसे असहमत होती है, तो वह खुद की बात रखती हैं। अंतर केवल इतना है कि मैं थोड़ा ज्यादा ड्रामैटिक हो सकती हूं, और उसे ज्यादा रिस्पेक्टफुल होना होगा.मैं बूढ़ी हो गई हूं, आप जानते हैं।

जया ने आगे कहा था, ‘हमें रियल में घर पर बैठकर गॉसिपिंग करने में मजा आता है. केवल हम दोनों उसके पास ज्यादा समय नहीं है, लेकिन वह जो भी करती है, हम उसको एंजॉय करते हैं। मेरा उनके साथ बहुत अच्छा रिश्ता है।”

ऐश्वर्या के साथ अच्छा बाॅन्ड

जया ने आगे कहा था, ‘वो बहुत प्यारी हैं और मैंने हमेशा उससे प्यार किया है। जब भी हम सब एक साथ होते हैं तो मैंने कभी उसे खुद को परेशान करते नहीं देखा। मुझे उनकी ये अच्छी बात लगती है। वो शांत स्वभाव की और सबकुछ सुनती व समझती हैं। सबसे अच्छी और खूबसूरत बात ये है कि वो परिवर में बहुत अच्छी तरह से फिट हो गई हैं। वो जानती हैं कि हमारे सबसे अच्छे दोस्त कौन हैं।’

जया बच्चन के इस थ्रो बैक इंटरव्यू से बेशक ऐसा लग रहा है कि वे अपनी बहू ऐश्वर्या संग खास ब़ॉन्ड शेयर करती हैं। हालांकि दोनों को पब्लिकली एक साथ काफी कम देखा गया है. वहीं जया थोड़ी गुस्सैल स्वभाव की भी हैं ऐसे में लोगों को यही लगता है कि उनकी अपनी बहू ऐश संग पटरी मेल नहीं खाती है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full