जया बच्चन को यह क्या हो गया…? पैपराजी को देखकर हिलाया हाथ,चेहरे की मुस्कान देख हैरान-परेशान हुए फैंस
अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग फंक्शन के तीसरे दिन जया बच्चन अपनी पूरी फैमिली के साथ शामिल हुईं. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मुस्कुराते हुए पैपराजी के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है. बता दें कि जया बेहद कम मौके पर पैपराजी के साथ [...]
अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग फंक्शन के तीसरे दिन जया बच्चन अपनी पूरी फैमिली के साथ शामिल हुईं. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मुस्कुराते हुए पैपराजी के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है. बता दें कि जया बेहद कम मौके पर पैपराजी के साथ सही से पेश आती हैं. ऐसे में उनका ये अंदाज देख उनके चाहने वाले काफी खुश हैं.
Jaya Bachchan At Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding festivities: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 3 मार्च को गुजरात के जामनगर में संपन्न हुआ. तीन दिनों तक चला ये फंक्शन इन दिनों सुर्खियों में है. वहीं सेरेमनी की कई सारी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किये जा रहे हैं. इन्हीं सब के बीच फैंस सामने बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुस्कुराते पैपराजी को नमस्ते करते हुए दिख रही हैं. जया का यह अंदाज देख उनके फैंस काफी हैरान है. फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि जया बच्चन कैसे इतने शांत तरीके से पैपराजी को पोज दे रही हैं.
https://www.instagram.com/reel/C4EERlUIASy/?igsh=OHV4c3ZzcmlucHBn
आपको याद दिला दें कि दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन को पैपराजी के लिए पोज़ देने से परहेज़ के लिए जाना जाता है. वह कभी भी फोटो क्लिक कराना पसंद नहीं करती हैं. वह कैमरे से बेहद दूर ही रहना पसंद करती हैं. हालांकि अगर उनकी कोई फोटो क्लिक करता है तो वह काफी नाराज हो जाती हैं. अक्सर वह इस बात के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं. हालांकि अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में उनका बदला हुआ अंदाज देख उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं.
बता दें कि अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी फंक्शन के तीसरे दिन रविवार शाम को जया बच्चन अपने पति अमिताभ बच्चन और बच्चों के साथ शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्हें जामनगर में फंक्शन में जाते हुए देखा गया. जैसे ही वह फंक्शन से बाहर निकली, उन्होंने पैपराजी को हाथ हिलाकर हाय कहा और कैमरे के लिए मुस्कुराई भी. ये वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.