Amitabh Bachchan: रियल लाइफ में कितने रोमांटिक थे अमिताभ बच्चन, जया बच्चन ने किया चौंकाने वाला खुलास, कहा – ‘गर्लफ्रेंड के साथ…’

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पर्दे पर कई हिरोइनों के साथ इश्क लड़ा चुके हैं. परवीन बॉबी से लेकर रेखा और जीनत अमान के साथ अमिताभ की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती थी. वहीं जया बच्चन के साथ अमिताभ की रियल लाइफ लव स्टोरी की झलक भी दर्शकों को अ

By Sakshi Pandey · 6/10/2023

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पर्दे पर कई हिरोइनों के साथ इश्क लड़ा चुके हैं. परवीन बॉबी से लेकर रेखा और जीनत अमान के साथ अमिताभ की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती थी. वहीं जया बच्चन के साथ अमिताभ की रियल लाइफ लव स्टोरी की झलक भी दर्शकों को अक्सर देखने को मिलती थी. ऐसे में जहां रेखा और अमिताभ के प्यार के किस्से आज भी बॉलीवुड में मशहूर हैं. तो उनकी धर्म पत्नी जया बच्चन ने अमिताभ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करके कई लोगों को हैरान कर दिया है.

दरअसल कुछ साल पहले जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने एक मशहूर चैट शो में शिरकत की थी. जहां दोनों कपल्स से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे गए थे. ऐसे में जया बच्चन के जवाबों ने ना सिर्फ दर्शकों बल्कि बगल में बैठे अमिताभ को भी हैरान कर दिया था. इस चैट शो के दौरान होस्ट ने जया बच्चन से सीधा सवाल पूछा कि, रियल लाइफ में अमिताभ कितने रोमांटिक हैं.

तो इसके जवाब में जया बच्चन ने कहा कि, मेरे साथ नहीं हैं. हालांकि अमिताभ तभी बोल पड़े कि, रोमांटिक से आपका क्या मतलब है. रोमांटिक होने क्या होता है. जिसके जवाब में जया बच्चन ने कहा कि, फूल या वाइन लेकर आना…मगर अमिताभ काफी शर्मीले स्वाभाव के हैं.

जया बच्चन आगे कहती हैं कि, ये कम से कम मेरे साथ तो बिल्कुल रोमांटिक नहीं हैं. हां, अगर इनकी कोई गर्लफ्रेंड होती तो शायद उसके लिए वो ये सब जरुर करते. पर मेरे साथ उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया.

ऐसे में जब होस्ट ने जया बच्चन से पूछा कि, आप भी बिग बी की गर्लफ्रेंड थीं. तो क्या वो शादी से पहले ये सब किया करते थे. इस पर जया बच्चन ने एक चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा कि, तब हमारी बात भी नहीं होती थी. हम बहुत मुश्किल से एक-दूसरे से बात कर पाते थे. तभी अमिताभ बोल पड़े कि, ये रोमांस वगैरह सब समय की बर्बादी है.

बता दें कि, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी फिल्म एक नजर के सेट से शुरु हुई थी. जहां अमिताभ को देखते ही जया उनपर फिदा हो गई थीं. इस बारे में बात करते हुए जया बच्चन ने बताया था कि, वो लव एट फर्स्ट साइट वाला सीन था. अमिताभ के साथ पहली मुलाकात में मैं काफी डरी हुई थी. लेकिन सिर्फ वही थे जो मुझे हुक्म दे सकते थे. मैं बस हर हाल में उनके साथ रहना चाहती थी. वो मुझसे जो भी कहते थे मैं उसे खुशी-खुशी मान लेती थी.

ये भी पढ़ें – हेमा मालिनी के लिए धड़कता था राज कुमार का दिल, ड्रीम गर्ल से करना चाहते थे शादी, जाने आगे क्या हुआ…

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full