Breaking: जया बच्चन ने बेटे अभिषेक से की बेटी श्वेता बच्चन की तुलना, कहा- बेटे से कहीं ज्यादा बढ़कर है…
Jaya Bachchan: बॉलीवुड की बच्चन फैमिली अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है. अमिताभ बच्चन का फैंस के साथ रुबरु होने से लेकर जया बच्चन के गुस्से और ऐश्वर्या-अभिषेक की तलाक की खबरों के चलते बच्चन परिवार आए दिन लाइम लाइट में लूटता है. वहीं इस बार जया बच्चन बेटी श्वेता पर [...
Jaya Bachchan: बॉलीवुड की बच्चन फैमिली अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है. अमिताभ बच्चन का फैंस के साथ रुबरु होने से लेकर जया बच्चन के गुस्से और ऐश्वर्या-अभिषेक की तलाक की खबरों के चलते बच्चन परिवार आए दिन लाइम लाइट में लूटता है. वहीं इस बार जया बच्चन बेटी श्वेता पर प्यार लुटाने के कारण सूर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान Jaya Bachchan ने बेटी की तारीफ करते हुए श्वेता बच्चन की तुलना अभिषेक बच्चन से कर दी है.
बच्चन परिवार की लेडीज ने खोले राज
श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा एक पॉडकास्ट रन करती हैं. वहीं नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट का दूसरा सीजन शुरु हो गया है. जिसमें उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन ने शिरकत की है. वहीं नव्या, श्वेता और जया ने बच्चन परिवार से जुडे कई सीक्रेट इस पॉडकास्ट में शेयर किए हैं.
जया की ताकत हैं श्वेता बच्चन
शो के दौरान जया बच्चन ने श्वेता बच्चन को अपनी ताकत बताया है. दरअसल शो में जब नव्या ने अपनी मां श्वेता से पूछा कि आज वो इतनी चुप क्यों हैं. तो इसके जवाब में श्वेता ने कहा कि, तुम्हारे बहुत सारे सवालों के जवाब मुझे नहीं पता हैं. ऐसे में मैं नहीं चाहती कि मैं अपना मुंह खोलूं और सबसे सामने बेवकूफ बन जाऊं. वहीं मां का साथ देते हुए नव्या बोल पड़ीं कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. आप बहुत स्मार्ट हो और आपके विचार महत्व रखते हैं.
बेटी और नातिन की बातें सुनकर जया बच्चन भी मुस्कुरा पड़ी. उन्होंने श्वेता का हाथ पकड़ते हुए कहा कि, ये मेरी ताकत है. जिसके बाद श्वेता ने मां को शुक्रिया अदा किया. जया बच्चन ने कहा कि, “ये मेरे लिए बेटे से भी बढ़कर है. ये मेरी ताकत है. मुझे नहीं पता, शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि वो एक महिला है. लेकिन वो मेरी सबसे बड़ी ताकत है.”
जया बच्चन का वर्कफ्रंट
जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था. इस फिल्म में जया ने रणवीर सिंह की मां का रोल निभाया था. वहीं करण जौहर की इस फिल्म में आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने भी अहम किरदार अदा किया था.