OMG! करड़ों की सम्पत्ति के मालिक हैं Jaya – Amitabh Bachchan, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. वहीं उनकी बेगम जया बच्चन भी राजनीति की गलियों में काफी मशहूर हैं. फिल्मों के अलावा जहां बिग बी कौन बनेगा करोड़पति जैसा रिएलिटी शो होस्ट करते हैं. तो जया बच्चन ने भी पिछले साल रॉकी
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. वहीं उनकी बेगम जया बच्चन भी राजनीति की गलियों में काफी मशहूर हैं. फिल्मों के अलावा जहां बिग बी कौन बनेगा करोड़पति जैसा रिएलिटी शो होस्ट करते हैं. तो जया बच्चन ने भी पिछले साल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से बड़े पर्दे पर वापसी की है. Amitabh Bachchan और जया ने साबित कर दिया है कि उम्र महज एक नम्बर है. मगर क्या आप जानते हैं कि, बी-टाउन के इस पावर कपल के पास करोड़ों की संपत्ति है.
नेट वर्थ और बैंक बैलेंस
दरअसल बिजनेस टुडे ने हाल ही में एक रिपोर्ट शेयर की है. जिसके अनुसार साल 2022 – 2023 में अमिताभ बच्चन की कुल नेट वर्थ 272.74 करोड़ रुपए है. वहीं जया बच्चन की नेट वर्थ 1.63 करोड़ रुपए है. वहीं दोनों कपल्स के बैंक बैलेंस की बात करें तो, अमिताभ की बैंक में 120.45 करोड़ रुपए हैं. तो जया बच्चन का बैंक बैलेंस 10.11 करोड़ का है. दोनों की चल संपत्ति 849.11 करोड़ रुपए की है और अचल संपत्ति 729.77 करोड़ रुपए है.
कार और ज्वैलरी
यही नहीं, अमिताभ और जया बच्चन के पास गहनों का भी ढेर सारा कलेक्शन मौजूद है. जया बच्चन के पास 40 करोड़ रुपए के गहने हैं. तो वहीं अमिताभ 54 करोड़ रुपए की ज्वैलकी के मालिक हैं. इसके अलावा जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के पास लक्जरी गाड़ियों का भी बड़ा कलेक्शन है. जया बच्चन की सभी गाड़ियों की कीमत 9 लाख रुपए है. तो वहीं अमिताभ 17 करोड़ रुपए की कई कारों के मालिक हैं.
प्रॉपर्टी और कमाई
बता दें कि, अमिताभ कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. वहीं जया बच्चन भी 4 बार राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं. इसके लिए बच्चन फैमिली मुंबई के आलीशान बंगले में रहती है. मुंबई में समुद्र किनारे बच्चन परिवार के दो बंगले जलसा और प्रतीक्षा मौजूद है. इसके अलावा भी बच्चन फैमिली की मुंबई में कई प्रॉपर्टीज हैं. हाल ही में अमिताभ ने अयोध्या में भी जमीन खरीदी थी. वहीं अमिताभ और जया विज्ञापन, इंटरेस्ट, रेंट, डिविडेंड्स और शेयर मार्किट में निवेश करके भी काफी पैसा कमाते हैं.