Breaking: शाहरुख के बाद अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म बनाएंगे जवान के निर्देशक एटली, अक्टूबर में शुरु होगी शूटिंग

Allu Arjun: इसी साल सिंतबर में शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म जवान की सफलता ने एटली को रातों रात मशहूर कर दिया है. जवान को सिनेमाघरों में खूब प्यार मिला और फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर मूवी बन गई. जहां एक तरफ जवान का क्रेज अभी भी लोगों के सर चढ़कर बोल [...]

By Sakshi Pandey · 25/12/2023

Allu Arjun: इसी साल सिंतबर में शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म जवान की सफलता ने एटली को रातों रात मशहूर कर दिया है. जवान को सिनेमाघरों में खूब प्यार मिला और फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर मूवी बन गई. जहां एक तरफ जवान का क्रेज अभी भी लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है. तो वहीं जवान के निर्देशक एटली ने अपनी अगली फिल्म का संकेत दे दिया है. एटली कुमार अब पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

अल्लू अर्जुन का नया अवतार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अल्लू अर्जुन और एटली के बीच पिछले काफी समय से एक फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है. वहीं फिल्म को लेकर चीजें बिल्कुल सही दिशा में हैं. ऐसे में एटली 2024 के आखिर में फिल्म की शूटिंग शुरु करने पर विचार कर रहे हैं. फिल्म में अल्लू अर्जुन का किरादर काफी अनोखा होगा. इससे पहले फैंस ने अल्लू को इस अवतार में कभी नहीं देखा होगा. हालांकि अभी तक एटली या अल्लू अर्जुन की टीम ने फिल्म से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. दरअसल दोनों के बीच में कुछ समझौते होने बाकी हैं. जिसके बाद दोनों फिल्म का एलान कर सकते हैं.

पुष्पा 2 के बाद साथ आएंगे अल्लू और एटली

बेशक फिल्म को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है. मगर खबरों की मानें तो जनवरी 2024 के आखिर में फिल्म पर बयान सामने आ सकता है. दरअसल अल्लू अर्जुन इस दौरान बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं. ऐसे में शूटिंग खत्म होने के बाद एटली के साथ बात आगे बढ़ेगी. जिसके बाद फैंस को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

रेस में शामिल हैं कई सितारे

एटली ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के चलते कई बॉलीवुड सितारों से भी संपर्क किया है. खबरों के अनुसार एटली पिछले दो महीनों में सलमान खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर से भी मिल चुके हैं. मगर फिल्म को लेकर कोई बात नहीं बन पाई है. ऐसे में इस फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए अल्लू अर्जुन का नाम सबसे ऊपर आ रहा है. मगर इस रेस में कई बॉलीवुड सितारों का नाम भी शामिल है. अब देखना दिलचस्प होगा कि एटली के साथ कौन सा स्टार बड़े पर्दे पर एंट्री करता है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full