‘आप सेट करो…’ फील्डिंग लगाना नहीं जानते थे बुमराह, करियर की शुरुआत में इस खिलाड़ी ने की मदद

जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया है। बुमराह ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें ये भी नहीं पता था कि अपनी बॉलिंग पर फील्डिंग कैसे सेट करते हैं। इसके लिए वह अपने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की मदद लिया करते थे। Jasprit Bumrah on bond with [...]

By Shaikh Almina · 26/7/2024

जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया है। बुमराह ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें ये भी नहीं पता था कि अपनी बॉलिंग पर फील्डिंग कैसे सेट करते हैं। इसके लिए वह अपने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की मदद लिया करते थे।

Jasprit Bumrah on bond with Rohit Sharma: अभी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज माने जाते हैं। उन्होंने अपने कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की है। बुमराह ने बताया कि कैसे रोहित ने आईपीएल में उनकी कप्तानी में उन्हें एक बेहतर गेंदबाज बनने में मदद की। करियर की शुरुआत में बुमराह को फील्डिंग लगाना नहीं आता था। उन्होंने बताया कि फील्डिंग सेट करने में भी रोहित शर्मा उनकी मदद किया करते थे।

जसप्रीत बुमराह ने क्या कहा?

जसप्रीत बुमराह ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वो आईपीएल खेलने के लिए नए-नए आए थे, तो उन्हें ज्यादा कुछ पता नहीं था। बुमराह ने कहा, ‘जब मैं क्रिकेट में आया तो मुझे बहुत कुछ नहीं पता था। जब मैंने आईपीएल में भी खेलना शुरू किया, तो मैं रोहित से जाकर कहता था कि आप फील्ड सेट करो, मुझे नहीं पता कि गेंद कहां जाएगी, मैं यह गेंद फेंकने जा रहा हूं। आप फील्ड सेट करो और मुझे आप पर भरोसा है। आपको जो सही लगे, आप फील्ड सेट करो।’

जसप्रीत बुमराह ने बताया कि कैसे उन्होंने धीरे-धीरे खुद से फील्डिंग सेट करना सीखी और खुद को एक बेहतर गेंदबाज बनाया। बुमराह ने यह भी बताया कि रोहित के साथ उनका रिश्ता कितना मजबूत है। आईपीएल और भारतीय टीम में साथ खेलते हुए उनकी आपसी समझ कितनी बढ़ी है। बुमराह ने 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था। उसी सीजन रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बुमराह का सबसे अच्छा रिकॉर्ड रोहित की कप्तानी में ही है।

टी20 वर्ल्ड कप में किया था कमाल

बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें श्रीलंका दौरे से आराम दिया गया है। इस टूर्नामेंट में बुमराह ने सबसे ज्यादा 15 विकेट लिए थे और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था। बुमराह का प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि वो दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ 4.17 की इकॉनमी से रन दिए थे, जो उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full