Janhvi Shikhar Video: फिर साथ नजर आएं जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया, वीडियो आया सामने

Janhvi Shikhar Video: जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें कई बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, एक बार फिर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल

By ·

Janhvi Shikhar Video: जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें कई बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, एक बार फिर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Janhvi Shikhar Video

वायरल हुआ जान्हवी कपूरा का वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों व्हाइट कलर की रेंज रोवर कार में नजर आ रहे हैं। जहां जान्हवी ब्लैक कलर की शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस के ऊपर बेज कलर का ब्लेजर पहने बेहद बोल्ड लग रही हैं। तो वहीं शिखर पहाड़िया ऑलिव ग्रीन कलर के स्वेटर में काफी स्मार्ट लगे हैं। क्लिप में जान्हवी को शिखर से बात करते हुए ब्लश करते देखा जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

बता दें कि जान्हवी और शिखर को हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में स्पॉट किया गया था। इसके अलावा, दोनों को मालदीव वेकेशन पर भी साथ देख गया था। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं और एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें