‘श्रीदेवी की नागिन बनीं जान्हवी कपूर!’ हैलोवीन लुक ने उड़ाए होश, ओरी ने ऋषि कपूर बनकर लूटी महफिल!

हैलोवीन पार्टी में जान्हवी कपूर ने अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस मां श्रीदेवी के आइकॉनिक 'नागिन' अवतार में नजर आईं, तो उन्हें देखकर फैंस को पुरानी यादें ताजा हो गईं। वहीं, ओरी ने ऋषि कपूर का रूप धारण कर महफिल लूट ली। दोनों के लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं।

By ·

मां श्रीदेवी के अंदाज में दिखीं जान्हवी

जान्हवी ने अपने इस लुक को बिल्कुल फिल्म जैसा बनाने के लिए गुलाबी रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी। इसके साथ हैवी जूलरी, खास मेकअप और हेयरस्टाइल ने उनके नागिन अवतार को और भी शानदार बना दिया। पहली नजर में उनका अंदाज देखकर फैंस को श्रीदेवी की याद आ गई। जान्हवी ने सिर्फ कॉस्ट्यूम ही नहीं, बल्कि फिल्म के पोस्टर में मां के पोज और एक्सप्रेशंस को भी दोहराने की कोशिश की।

ओरी बने ऋषि कपूर, वैष्णव ने निभाया अमरीश पुरी का किरदार

इस खास रीक्रिएशन में सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने भी उनका साथ दिया। ओरी ने फिल्म में ऋषि कपूर के किरदार को अपने अंदाज में दोहराया। वहीं, जान्हवी के दोस्त वैष्णव प्रवीण अमरीश पुरी के मशहूर किरदार में नजर आए। तीनों ने मिलकर फिल्म 'नगीना' के पोस्टर के साथ-साथ कुछ यादगार सीन्स को भी दोबारा जीवंत कर दिया। खासतौर पर फिल्म के पोस्टर वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

जान्हवी ने पोस्ट के साथ लिखी दिल छूने वाली बात

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा, 'हैप्पी हैलोवीन! मुझे अब तक के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को रीक्रिएट करना ही था।' उन्होंने आगे अपनी मां श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी को याद करते हुए कहा कि उनसे ज्यादा आइकॉनिक भला कौन हो सकता है। उनके इस कैप्शन ने इस पूरे लुक को और भी खास बना दिया।

https://www.instagram.com/p/DfKNFRdE5k2/?psln=MWp0dXgyOXl6YzhudQ==

सोशल मीडिया पर सितारों ने भी की तारीफ

जान्हवी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई। करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अनन्या पांडे समेत कई सितारों ने उनके लुक पर प्रतिक्रिया दी। किसी ने उन्हें शानदार बताया, तो किसी ने इस साल के हैलोवीन का विनर करार दिया।

आज भी यादगार है श्रीदेवी की 'नगीना'

साल 1986 में रिलीज हुई 'नगीना' में श्रीदेवी ने इच्छाधारी नागिन रजनी का किरदार निभाया था। फिल्म में ऋषि कपूर उनके साथ मुख्य भूमिका में थे, जबकि अमरीश पुरी ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। श्रीदेवी का नागिन डांस और उनका दमदार अभिनय आज भी दर्शकों के जेहन में बसा हुआ है। ऐसे में जान्हवी का यह अंदाज सिर्फ हैलोवीन कॉस्ट्यूम नहीं, बल्कि अपनी मां की यादों और उनकी शानदार सिनेमाई विरासत को सलाम करने का खूबसूरत तरीका बन गया।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें