Breaking: तिरुमाला के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंची जाह्नवी कपूर, ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ किया दर्शन,

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को हाल ही में छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण में देखा गया था. जहां जाह्नवी अपनी बहन खुशी कपूर के साथ पहुंची थीं. वहीं शो से सूर्खियां बटोरने के बाद अब Janhvi Kapoor तिरुमाला में स्थित भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंच गई हैं. इ

By Sakshi Pandey · 5/1/2024

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को हाल ही में छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण में देखा गया था. जहां जाह्नवी अपनी बहन खुशी कपूर के साथ पहुंची थीं. वहीं शो से सूर्खियां बटोरने के बाद अब Janhvi Kapoor तिरुमाला में स्थित भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंच गई हैं. इस दौरान जाह्नवी के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद हैं.

वायरल हुआ वीडियो

जाह्नवी और शिखर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें जाह्वनी गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं. तो वहीं शिखर पहाड़िया ने भी धोती पहन रखी है. इंडियन ट्रेडिशनल लुक में दोनों कपल्स बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. जाह्नवी और शिखर ने वेंकटेश्वर मंदिर में एक-साथ पूजा अर्चना की और स्वामी वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब दोनों कपल्स को भगवान की भक्ति में चूर देखा गया है. इससे पहले भी जाह्नवी और शिखर कई बार महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के साथ-साथ तिरुपति बालाजी में माथा टेक चुके हैं.

जाह्नवी और शिखर का ब्रेकअप

हाल ही में कॉफी विद करण के दौरान जाह्नवी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है. शो के दौरान जब होस्ट करण जौहर ने जाह्नवी ने पूछा कि, तुम पहले शिखर पहाड़िया को डेट कर रही थी. फिर तुम्हारा ब्रेकअप हुआ और तुम दोनों ने फिर दोबारा एक-दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया. ये सच है या झूठ

तो इसके जवाब में जाह्नवी ने कहा कि, मैं ये नहीं कहती. लेकिन मैं कहूंगी कि वह सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि खुशी और डैड और परिवार के सभी सदस्यों के साथ एक दोस्त की तरह खड़े रहते हैं. उन्होंने कभी मुझे ये महसूस नहीं करवाया कि उन्हें मुझसे कुछ उम्मीदें हैं या फिर कभी मुझपर किसी चीज के लिए दबाव डाला और पुश किया हो. वो मेरे साथ बिना किसी मतलब और सब्र के साथ रहे. मुझे लगता है बहुत कम लोग ये कर पाते हैं कि वो दूसरे इंसान के लिए इस तरह खड़े रहे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full