OMG! श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी कपूर का हो गया था बुरा हाल, बहन खुशी कपूर ने ऐसे दिया जाह्नवी का साथ, करण के शो में किया खुलासा
KWK 8: कॉफी विद करण सीजन 8 (KWK 8) के सभी एपिसोड सुपरहिट साबित हुए हैं. कॉफी के काउच पर बैठने वाले ज्यादा गेस्ट ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. वहीं करण के शो में अगली एंट्री श्रीदेवी की दोनों लाडली बेटियों की होने जा रही है. जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर के [...]
KWK 8: कॉफी विद करण सीजन 8 (KWK 8) के सभी एपिसोड सुपरहिट साबित हुए हैं. कॉफी के काउच पर बैठने वाले ज्यादा गेस्ट ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. वहीं करण के शो में अगली एंट्री श्रीदेवी की दोनों लाडली बेटियों की होने जा रही है. जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर के साथ शो में शिरकत करेंगी. जिसका प्रोमो रिलीज हो चुका है. शो के दौरान जाह्नवी ने पहली बार श्रीदेवी की मौत पर खुलकर बात की है.
खुशी कपूर ने पिता और बहन का साथ
शो के दौरान जाह्नवी ने बताया कि, मां के जाने के बाद खुशी कपूर ने काफी हिम्मत दिखाई थी. जिसके जवाब में खुशी ने कहा कि, उन्हें ये समझने में थोड़ा समय लगा था कि, उनका मां अब इस दुनिया से चली गई हैं. शुरु में वो काफी कन्फ्यूज थीं. मगर फिर उन्होंने खुद को संभालते हुए जाह्नवी और पिता बोनी कपूर का साथ दिया और उन्हें इस मुश्किल चुनौती से निपटने की सलाह दी थी.
खुशी कपूर ने दिखाई हिम्मत
जाह्नवी ने बताया कि, “मुझे जितना याद है. जब मुझे फोन आया तो मैं अपने कमरे में थी. तभी अचानक से मुझे खुशी के कमरे से रोने की आवाज आने लगी. मैं उसके कमरे में दौड़ती हुई पहुंची. तो वो जोर-जोर से रो रही थी. लेकिन मुझे याद है. उसने जैसे ही मुझे सामने देखा तो चुप हो गई और रोना बंद कर दिया. वो तुरंत मेरे बगल में बैठ गई और मुझे सहज महसूस कराने लगी. मैंने इससे पहले उसे रोते हुए कभी नहीं देखा था.”
श्रीदेवी के जाने से बदली जिंदगी
शो के दौरान खुशी और जाह्नवी ने बताया कि, “श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी दुनिया ही बदल गई थी. मगर अब हम धीरे-धीरे उस दर्द से निकल रहे हैं. पहले हम सिर्फ बच्चों की तरह हरकते करते थे. मगर अब हम एक-दूसरे के लिए कभी मां बन जाते हैं तो कभी बच्चे. वो परिस्थितियों पर निर्भर करता है.”
जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में देखा गया था. वहीं खुशी कपूर ने भी द आर्चीज से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है. जाह्नवी जल्दी ही जूनियर NTR के साथ तेलगु फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं. इसके अलावा जाह्नवी राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर और मिसेज मांही में भी नजर आएंगी. वहीं खुशी कपूर जल्दी ही करण जौहर की फिल्म में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली के साथ रोमांस करेंगी.