Rajnikanth: रजनीकांत के लिए श्रीदेवी ने रखा था सात दिनों का उपवास, ऐसे बची थी थलाइवा की जान

Rajnikanth: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की तबीयत साल 2011 में काफी खराब हो गई थी. इस दौरान रजनीकांत फिल्म राणा की शूटिंग में व्यस्त थे. तभी उन्हें घबराहट और उल्टियां होने लगीं. जिसके बाद रजनीकांत को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. मगर डॉक्टर ने जवाब दे दिया

By Sakshi Pandey · 4/8/2023

Rajnikanth: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की तबीयत साल 2011 में काफी खराब हो गई थी. इस दौरान रजनीकांत फिल्म राणा की शूटिंग में व्यस्त थे. तभी उन्हें घबराहट और उल्टियां होने लगीं. जिसके बाद रजनीकांत को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. मगर डॉक्टर ने जवाब दे दिया. जिसके बाद रजनीकांत को सिंगापुर ले जाया गया. वहां एक अस्पताल में रजनीकांत का इलाज चल रहा था और उनकी हालत काफी सीरियस थी.

रजनीकांत के बड़े भाई सत्यनारायण राव ने राजनीकांत की जिंदगी का एक भयावह किस्सा शेयर किया है. ये वो समय था जब रजनीकांत जिंदगी और मौत के बीच में खड़े थे. रजनीकांत की हालत इतनी खराब थी, कि कई जगहों पर उनकी मौत की भी अफवाह फैलने लगी थी. सिंगापुर के अस्पताल में जहां एक तरफ मौत रजनीकांत का दरवाजा खटखटा रही थी. तो वहीं दूसरी तरफ पूरे देश में अफवाह फैल गई थी कि रजनीकांत ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. जिससे सुनने के बाद रजनीकांत के फैंस को गहरा सदमा लगा था.

सत्यनारायण ने बताया कि, रजनीकांत की इस गंभीर हालत के पीछे दो वजहें जिम्मेदार थीं. पहली उन्होंने हाल में शराब छोड़ी थी और दूसरा की रजनीकांत अपना वजन कम करने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो कर रहे थे. जिसके चलते रजनीकांत की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. हालांकि बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी ने रजनीकांत के काफी अच्छे सबंध थे.

ऐसे में जब श्रीदेवी को रजनीकांत की हालत के बारे में पता चला. तो उन्होंने अपने दोस्त को बचाने के लिए जी जान लगा दी थी. इस दौरान श्रीदेवी ने ना सिर्फ सात दिनों का व्रत रखा था. बल्कि शिरडी में रजनीकांत के लिए दुआ भी मांगी थी. इसके बाद श्रीदेवी पुणे में स्थित साईं बाबा के मंदिर में भी दर्शन करने पहुंची थीं.

ये भी पढ़ें – सनी देओल से क्यों जलता है बॉलीवुड? ‘गदर 2’ को घबरा गए हैं तारा सिंह, संजय दत्त के बारे में कही ये बात

श्रीदेवी के समर्पण और फैंस की दुआओं का ही असर था कि, रजनीकांत बिल्कुल ठीक हो गए. ऐसे में जब 13 अगस्त को रजनीकांत के भारत वापस लौटने की खबर मिली. तो चेन्नई एयरपोर्ट पर उनके प्रशंको की भीड़ लग गई. लाखों की संख्या में लोग थलाइवा का वेलकम करने के लिए पहुंचे थे.

बता दें कि, रजनीकांत जल्दी ही अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर से बड़े पर्दे पर दस्तक देगें. इस फिल्म रजनीकांत के अलावा तमन्ना भाटिया भी लीड रोल में नजर आएंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full