Jailer Movie Review: ग्रैंड ओपनिंग के साथ रजनीकांत की जेलर ने तोड़े बड़े पर्दे के कई रिकॉर्ड्स, ऐसे दी गदर 2 और OMG 2 को भी मात

Jailer Movie Review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म जेलर (Jailer Movie Review) बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. वहीं रिलीजिंग के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. पहले ही दिन फिल्म की ग्रैंड ओपनिंग ने पर्दे पर तहलका मचा दिया है. साथ ही फिल्म को भ

By Sakshi Pandey · 10/8/2023

Jailer Movie Review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म जेलर (Jailer Movie Review) बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. वहीं रिलीजिंग के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. पहले ही दिन फिल्म की ग्रैंड ओपनिंग ने पर्दे पर तहलका मचा दिया है. साथ ही फिल्म को भी दर्शकों का काफी अमेजिंग रिस्पॉन्स मिल रहा है.

दरअसल फिल्म रिलीज होने से पहले ही करोड़ों की कमाई कर चुकी हैं. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के तरह 13-14 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं रिलीजिंग के बाद फिल्म के इंटरवेल और क्लाइमेक्स पार्ट की जमकर सराहना हो रही है. ऐसे में जहां एक तरफ सिनेमाघरों में फिल्म हाउसफुल हो गई है. तो दूसरी तरफ फिल्म के ब्लैक टिकट 5000 रुपए में बेचे जा रहे हैं. खबरों की मानें तो पहले ही दिन फिल्म 25-30 करोड़ की शानदार कमाई कर सकती है. ऐसे में जेलर की ग्रैंड ओपनिंग और एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस की अपकमिंग फिल्म गदर 2 और OMG 2 को भी पीछे छोड़ दिया है.

हालांकि रजनीकांत की फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट कोई नई बात नहीं है. रजनीकांत को साउथ फिल्म इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहा जाता है. ऐसे में 72 साल की उम्र में रजनीकांत के जबरदस्त एक्शन सीन ने लोगों को हैरान कर दिया है. वहीं थलाइवा ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. इसके अलावा तमन्ना भाटिया के आइटम नम्बर ने फिल्म में जान फूंकने का काम किया है. साथ ही विलेन के रूप में जैकी श्रॉफ एंट्री ने भी ऑडियन्स को काफी इंप्रेस कर दिया है.

बता दें कि, 10 अगस्त के दिन इस फिल्म को तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज किया गया है. हालांकि फिल्म का हिन्दी वर्जन मौजूद नहीं है. मगर इसके बावजूद रजनीकांत ने अपने कमबैक से बड़े पर्दे पर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. वहीं रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो जल्दी ही फिल्म लाल सलाम ने नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन उनकी बेटी ऐश्वर्या कर रही हैं. इस फिल्म में रजनीकांत का कैमियो रोल देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें – बाजीराव को डॉन के अवतार में देखकर पत्नी दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा रिएक्शन, कई सितारों ने की सराहना

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full