Jahnvi Kapoor: 68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में शिरकत करने से 5 मिनट पहले टूटी जाह्नवी के गाउन की चेन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

Jahnvi Kapoor: मुंबई में शुक्रवार को हुए 68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. इस अवॉर्ड फंक्शन में बी-टाउन के कई सेलेब्स शिरकत करते नजर आए हैं. वहीं बॉलीवुड दीवा जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) ने भी वॉयलेट कलर के खूबसूरत गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी. जाह्म

By Sakshi Pandey · 29/4/2023

Jahnvi Kapoor: मुंबई में शुक्रवार को हुए 68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. इस अवॉर्ड फंक्शन में बी-टाउन के कई सेलेब्स शिरकत करते नजर आए हैं. वहीं बॉलीवुड दीवा जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) ने भी वॉयलेट कलर के खूबसूरत गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी. जाह्मवी का स्टनिंग लुक फैंस को बेहद पसंद आया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में जाह्नवी के गाउन की चेन एक नहीं बल्कि दो बार टूट गई थी. जिसकी जानकारी जाह्नवी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है.

जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में जाह्नवी हर अहम चीज को फैंस के साथ जरूर शेयर करती हैं. इसी कड़ी में जाह्नवी ने फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज अपलोड की हैं. जिसमें जाह्नवी ने लिखा है कि, जब रेड कार्पेट पर पहुंचने से 5 मिनट पहले और फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में परफॉर्म करने से 12 मिनट पहले आपके गाउन की चेन टूट जाए. जाह्नवी के द्वारा शेयर की गईं फोटोज में जहां एक तरफ जाह्नवी कार में बैठकर टेलर से चेन सही करवाती नजर आ रही हैं. तो वहीं दूसरी फोटो में जाह्नवी फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के साइड में बैठी हैं.

बता दें कि, 68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में जाह्नवी को फिल्म मिली के लिए बेस्ट एक्टर (फीमेल) कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया था. हालांकि फिल्म गंगुबाई में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को हैरान करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वहीं 67वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में जाह्नवी को फिल्म गुंजन सक्सेनाः द कार्गिल गर्ल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगिरी में नॉमिनेट किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें – Filmfare Awards 2023: आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड और राजकुमार राव बने बेस्ट एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट

जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जाह्नवी मिस्टर एंड मिसेज माहीं में राजकुमार राव के अपोसिट रोल निभाते नजर आएंगी. जिसके बाद जाह्नवी वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में लीड रोल अदा करेंगी. वहीं फिल्म NTR 30 के साथ जाह्नवी तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने वाली हैं. इस फिल्म में जाह्नवी के अपोसिट साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अहम भूमिका निभाएंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full