जैकलीन से जलती है नोरा फतेही, जैकलीन ने दायर की याचिका
बीते दिनों जैकलीन फनाडीज और नोरा फतेही का विवाद काफी खड़ा हुआ था। उस विवाद में जैकलीन ने कहा था कि नोरा उनसे जलती है। उन्हें सुकेश गिफ्ट देते है। नोरा को गिफ्ट नहीं देते हैं। इसी को लेकर उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी। आईये जानते है इस किस्से के बारे में। नोरा [...]
बीते दिनों जैकलीन फनाडीज और नोरा फतेही का विवाद काफी खड़ा हुआ था। उस विवाद में जैकलीन ने कहा था कि नोरा उनसे जलती है। उन्हें सुकेश गिफ्ट देते है। नोरा को गिफ्ट नहीं देते हैं। इसी को लेकर उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
नोरा फतेही ने दायर की याचिका
नोरा फतेही ने अपनी याचिका में बताया है कि जैकलीन फर्नांडिस ने उनपर झूठा आरोप लगाया है कि नोरा ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से महंगे गिफ्ट लिए हैं। नोरा ने अपनी याचिका में जैकलीन के साथ-साथ 15 मीडिया हाउस का जिक्र भी किया है जिनके खिलाफ ये मुकदमा दर्ज है। दरअसल, नोरा का आरोप है कि उनके खिलाफ झूठे आरोप को ज्यादा बढ़ाने में मीडिया हाउसेस जिम्मेदार हैं।
सुकेश के कारण हुआ विवाद
नोरा ने अपनी शिकायत में बताया है कि ‘जैकलीन का बयान अनावश्यक और गलत था। नोरा को बिना वजह घसीटा गया और बदनाम किया गया। नोरा एक ऐसी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं जिसमें करियर पूरी तरह से उनकी छवि पर टिका हुआ है और वो जैकलीन उनके बढ़ते करियर से जलन के कारण असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वो सीधे तौर पर उनका मुकाबला करने में सक्षम नहीं हैं इसलिए वो किसी तरह से उनकी छवि को खराब करना चाहती हैं।’ नोरा का नाम जैकलीन के बयान के आधार पर सामने आया है। दरअसल, जैकलीन के जिस बयान के आधार पर नोरा को दोषी साबित किया जा रहा है उसके अनुसार जैकलीन ने कहा था कि, ‘उन्होंने सुकेश से किसी तरह के कोई गिफ्ट नहीं लिए हैं बल्कि नोरा जैसे सेलेब्स ने गिफ्ट लिए हैं। पर नोरा को तो गवाह के तौर पर सामने पेश किया गया।’