Jacqueline Fernandez ने क्यों वापस ली सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दायर की गई कंप्लेन, महाठग पर लगाया था धमकाने का आरोप

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपनी प्रोफेशन लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सूर्खियों में हैं. 400 करोड़ ठगी के मामले में सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन का नाम भी जुड़ा हुआ है. हालांकि बीते दिन Jacqueline Fernandez ने सुकेश के खिलाफ जेल में बैठकर धमकी

By Sakshi Pandey · 14/2/2024

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपनी प्रोफेशन लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सूर्खियों में हैं. 400 करोड़ ठगी के मामले में सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन का नाम भी जुड़ा हुआ है. हालांकि बीते दिन Jacqueline Fernandez ने सुकेश के खिलाफ जेल में बैठकर धमकी देने का आरोप लगाया था. मगर अब जैकलीन ने अपनी शिकायत वापस ले ली है.

अदालत में दायर की याचिका

जैकलीन ने मंगलवाल को दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर की थी. जिसमें उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर पर कई आरोप लगाए थे. जैकलीन का कहना था कि, सुकेश जेल में बैठकर मीडिया के माध्यम से उन्हें धमका रहा है. मगर अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन ने अचानक से याचिका वापस ले ली है. यही नहीं, जैकलीन ने अदालत से मांग की है कि, सुकेश से जुड़ा कोई भी पत्र मीडिया में जारी नहीं किया जाना चाहिए.

खबरों की मानें तो, इसकी जानकारी दिल्ली कोर्ट के एडीशनल सेशन जज चंदर जीत सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि, जैकलीन की तरफ से वो याचिका वापस ली जाती है और इसी के साथ मामले का निपटारा किया जाता है.

सुकेश ने बिगाड़ी जैकलीन की इमेज

जैकलीन फर्नांडिस का कहना है कि, सुकेश चंद्रशेखर जेल में बैठकर जैकलीन के खिलाफ ओपन लैटर लिखते हैं. जिसे मीडिया में जारी कर देते हैं. सुकेश की इस हरकत के कारण उनकी मर्यादा तार-तार हो गई है. जैकलीन कए अनुसार, सुकेश का इस तरह से मीडिया के सामने खत जारी करना उन्हें डराने और धमकाने की साजिश है. जिससे वो कोर्ट में सुकेश के खिलाफ गवाही ना दे दें.

गौरतलब है कि, सुकेश चंद्रशेखर का नाम 400 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है. जिसके चलते ईडी ने सुकेश को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया है. सुकेश इस दौरान दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. वहीं इस केस में जैकलीन का नाम भी जुड़ा था. मगर जैकलीन अब सुकेश के खिलाफ सरकारी गवाह बन चुकी हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full