जैकलीन फर्नाडीज ने कोर्ट में दिया चौंकाने वाला बयान, सुकेश को लेकर किए कई खुलासे

Jacqueline Fernandez statements: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज इन दिनों 200 करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस मैटर में जैकलिन को भी ED ने दोषी बताया है। आपको बता दें जैकलिन का दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट मे पेशी थी जहां उन्होंने कुछ चौकाने वाले तथ्

By ·

Jacqueline Fernandez statements: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज इन दिनों 200 करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस मैटर में जैकलिन को भी ED ने दोषी बताया है। आपको बता दें जैकलिन का दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट मे पेशी थी जहां उन्होंने कुछ चौकाने वाले तथ्य बताए। बहरहाल जैकलीन को 15 नवंबर 2022 को मनी लांड्रिंग मामले में ज़मानत मिल चुकी है।

Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrashekhar

सुकेश ने जैकलिन के इमोशंस के साथ खिलवाड़ किया

इंडिया टुडे में दिए गए रिपोर्ट के आधार पर बताएं तो जैकलीन ने कोर्ट में बताया की फ्रॉड सुकेश चंद्रशेखर ने उनकी भावना का मजाक बनाया है। साथ ही मेरे लाइफ को भी बद्तर बना दिया है। जैकलीन आगे बताती हैं कि सुकेश ने उन्हें मिसगाइड किया। उनका करियर और पेशा सबकुछ बर्बाद कर दिया है।

सरकारी कर्मचारी बन सुकेश ने की थी जैकलीन से मुलाक़ात

जैकलिन फर्नांडीज ने बताया की सुकेश से जब उनकी मुलाकात हुई थी तब उन्हें उनका इंट्रोडक्शन एक सरकारी अधिकारी कहकर बताया गया था। उनका इंट्रोडक्शन पिंकी ईरानी ने कराया था। बाद में पिंकी ने जैकलिन के मैकअप आर्टिस्ट शान मुथाथिल को भरोसा दिलाया की चंद्रशेखर हम मिनिस्ट्री में काम करते हैं।

सुकेश ने किया जेल से कॉल

अपने बयान में जैकलीन ने आगे बताया की सुकेश दिन में लगभग 3 बार कॉल और वीडियो कॉल करता था। एक्ट्रेस ने बताया की पहली कॉल शूट से पहले, फिर दिन में और रात को कभी कभी सोने से पहले फोन करता था। जैकलीन ने बताया की सुकेश ने इस बात का कभी कोई खुलासा नहीं किया की वो जेल में है या जेल से फोन कर रहा है। सुकेश जब भी वीडियो कॉल करता था तो पीछे बैकग्राउंड में एक सोफा रहता था।

200 करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले मे जैकलिन को भी दोषी पाया गया

बता दें साल 2021 दिसंबर से जैकलीन 200 करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले के लिए सवालों के घेरे में हैं। इस वजह से उन्हें कई बार ED के समन पर तुरंत हाजिर भी होना पड़ता था। बाद में पूछताछ के दौरान ये पाया गया की जैकलिन भी इस मामले में आरोपी हैं। अगस्त 2022 को सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन को भी आरोपी पाया गया था।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें