Breaking: जैकलीन फर्नांडिज ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, FIR रद्द करने की लगाई गुहार, कहा – ईडी ने किया पक्षपात

Jacqueline Fernandez: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने बड़े पर्दे पर मर्डर 2 और किक जैसी कई सुपरहिट फिल्में देकर अभिनय की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हालांकि पिछले दिनों Jacqueline Fernandez का नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जुड़ चुका है. जिसके बाद से

By Sakshi Pandey · 19/12/2023

Jacqueline Fernandez: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने बड़े पर्दे पर मर्डर 2 और किक जैसी कई सुपरहिट फिल्में देकर अभिनय की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हालांकि पिछले दिनों Jacqueline Fernandez का नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जुड़ चुका है. जिसके बाद से जैकलीन के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. ऐसे में जैकलीन ने एक बार फिर से दिल्ली हाई कोर्ट में मदद की गुहार लगाई है.

FIR रद्द करने की मांग

जैकलीन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करके FIR  रद्द करने की मांग की है. दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement directorate) ने मनी लॉड्रिंग मामले में जैकलीन के खिलाफ भी FIR सहित कई आरोपपत्र दाखिल किए थे. ऐसे में जैकलीन ने दिल्ली उच्च न्यायालय से इन सभी आरोपों को खारिज करने की गुहार लगाई है. वहीं जैकलीन ने दावा किया है कि, ED ने उनके साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया है.

जैकलीन की याचिका

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी याचिका में ईडी द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों का हवाला दिया है. जैकलीन का कहना है कि, ईडी के सबूतों से साफ है कि वो इस मामले में पूरी तरह से निर्देष हैं और सुकेश ने उन्हें अपना निशाना बनाया है. ईडी द्वारा कोर्ट में पेश किए गए सबूतों में जैकलीन के शामिल होने का कोई संकेत मौजूद नहीं है. जिससे साफ है कि, जैकलीन पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है. वहीं जैकलीन का कहना है कि, ईडी ने उन्हें आरोपी के रुप में दोषी ठहराते हुए पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया है.

जैकलीन का वर्कफ्रंट

जैकलीन फर्नांडिज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही बड़े पर्दे की सुपरहिट फ्रेंचाइजी वेलकम 3 में नजर आएंगी. इस फिल्म में जैकलीन के साथ अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, दिशा पटनी और तुषार कपूर लीड रोल अदा करेंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full