जब जैकी श्राफ ने अनिल कपूर को जड़ दिए थे लगातार 17 थप्पड़, अनिल ने इस अंदाज में दिया था जवाब

Anil Kapoor: बाॅलीवुड में राम और लखन की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। यानी कि अनिल कपूर और जैकी श्राफ (Anil Kapoor) की जोड़ी। इस जोडी ने बाॅलीवुड में राम लखन, खलनायक, परिंदा जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार जैकी श्राफ ने अनिल कपूर को 17 [...]

By Amit Rajput · 12/10/2023

Anil Kapoor: बाॅलीवुड में राम और लखन की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। यानी कि अनिल कपूर और जैकी श्राफ (Anil Kapoor) की जोड़ी। इस जोडी ने बाॅलीवुड में राम लखन, खलनायक, परिंदा जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार जैकी श्राफ ने अनिल कपूर को 17 थप्पड़ लगातार जड़ दिए थे। इसका खुलासा हाल ही में जैकी श्राफ ने किया।

लगातार 17 थप्पड़ मारे

दरअसल हाल ही में बाॅलीवुड एक्टर जैकी श्राफ एक टीवी शो के इंटरव्यू में पहुंचे थे। जहां उनसे अनिल कपूर के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने यह वाकया याद करते हुए बताया कि इस फिल्म में उन्होंने अनिल को 17 बार थप्पड़ मारे थे।

इस फिल्म के एक सीन में उन्हें अनिल को थप्पड़ मारना था लेकिन फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा उस सीन से संतुष्ट ही नहीं हो रहे थे इसीलिए अनिल लगातार रीटेक कराते रहे क्योंकि वह सब कुछ एकदम सही चाहते थे।

जैकी ने कहा, ‘मैंने उन्हें 17 चांटे जड़े, लेकिन यह इतने जोरदार नहीं थे कि वह (अनिल) गिर जाते।’ कई फिल्मों में साथ किया काम जैकी और अनिल की जोड़ी 90 के दशक की एक हिट जोड़ी थी। उन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था।

इन फिल्मों में अहम ‘राम लखन’, ‘खलनायक’, ‘परिंदा’, ‘1942: अ लव स्टोरी’ और ‘कभी ना कभी’ फिल्में खासी लोकप्रिय है।दोनों की जोड़ी को आज के दौर में भी दर्शकों के द्वारा खूब पंसद किया जाता है। दोनों अक्सर टीवी शोज और फिल्मों में साथ नजर आते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full