Viral Video: सेल्फी क्लिक करते हुए फैन के साथ क्या कर बैठे जैकी श्रॉफ? लोग बोले -‘आप मार क्यों…
जैकी श्रॉफ का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में उनके आसपास ढेर सारे फैंस दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान जैकी सेल्फी ले रहे एक फैन के साथ ऐसा कुछ कर देते हैं कि उनका वीडियो वायरल हो रहा है. Jackie Shroff Viral video: जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) अपने बिंदास अंदाज [...]
जैकी श्रॉफ का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में उनके आसपास ढेर सारे फैंस दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान जैकी सेल्फी ले रहे एक फैन के साथ ऐसा कुछ कर देते हैं कि उनका वीडियो वायरल हो रहा है.
Jackie Shroff Viral video: जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) अपने बिंदास अंदाज के लिए फेमस हैं. आज भी उनका हर एक पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. हाल ही में अभिनेता का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. क्लिप में उन्हें देख आसपास भीड़ लगी दिखाई दे रही है. सेल्फी ले रहे फैन के साथ जैकी कुछ ऐसा कर देते है कि उनका वीडियो वायरल हो गया है. साथ ही फैंस अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं. आप भी देखें वायरल वीडियो.
वायरल हो रहे वीडियो में जैकी श्रॉफ के आसपास ढेर सारे लोग दिखाई दे रहे हैं. वहीं, अभिनेता के हाथ में छोटे-छोटे पौधे दिखाई दे रहे हैं. आसपास के लोग जैसे ही उन्हें देखते हैं, वहां फैंस की भीड़ लग जाती है. इसी बीच जैकी श्रॉफ एक फैन के सिर पर थप्पड़ मार देते हैं. दरअसल, फैन गलत एंगल से सेल्फी ले रहा होता है, इसी वजह से अभिनेता मजाक में थप्पड़ मारकर सही जगह बताते हैं. फैंस जैकी श्रॉफ के इस वायरल वीडियो पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/reel/C5ZtmjYPtmT/?igsh=cWdoOTdva2JrZ3hi
फैंस ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट
फैंस इस वायरल वीडियो पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘उसे मार क्यों रहे हैं. पागल हैं क्या?’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसे स्टाइल नहीं मजाक-मजाक में हाथ साफ करना बोलते हैं.’ वहीं, ज्यादातर फैंस का कहना है कि जैकी श्रॉफ को फैंस के साथ इस तरह ने बर्ताव नहीं करना चाहिए.
बिंदास अंदाज के लिए हैं फेमस
जैकी श्रॉफ ने अपनी फिल्मों और किरदारों से नाम कमाया है. मगर इसके साथ-साथ वो बिंदास अंदाज के लिए भी फेमस हैं. इसी वजह से वो कभी-कभी ट्रोल भी हो जाते हैं. जैकी श्रॉफ की तरह उनका लाडला बेटा टाइगर भी चर्चा में रहता है.