Isha Malviya ने बिग बॉस को लेकर कही ये बड़ी बात! बताया बाथरुम में भी नहीं थी प्राइवेसी, सलमान और करण को लेकर कह दी ये बात.

उड़ारिया एक्ट्रेस ईशा मालवीया (Isha Malviya) ने बिग बॉस 17 में मजबूती से अपना गेम खेला। हालांकि कई बार उन्हें ट्रोलिंग भी सहनी पड़ी। यहां तक कि सलमान खान और करण जौहर ने भी उन्हें फटकार लगाई थी। बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद ईशा मालवीया ने घर से जुड़े कुछ चौंकाने वाली बाते [...]

By Shaikh Almina · 31/1/2024

उड़ारिया एक्ट्रेस ईशा मालवीया (Isha Malviya) ने बिग बॉस 17 में मजबूती से अपना गेम खेला। हालांकि कई बार उन्हें ट्रोलिंग भी सहनी पड़ी। यहां तक कि सलमान खान और करण जौहर ने भी उन्हें फटकार लगाई थी। बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद ईशा मालवीया ने घर से जुड़े कुछ चौंकाने वाली बाते बताई हैं।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 को अपना विनर मिल चुका है। मुनव्वर फारुकी ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है। हालांकि, कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट्स रहे हैं, जो फिनाले तक तो नहीं पहुंचे, लेकिन दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर हुए। इनमें से एक है ईशा मालवीया।

उड़ारिया एक्ट्रेस ने बिग बॉस में मजबूती से अपना गेम खेला। हालांकि, कई बार उन्हें ट्रोलिंग भी सहनी पड़ी। यहां तक कि सलमान खान और करण जौहर ने भी उन्हें फटकार लगाई थी।

ईशा का खुलासा

बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद ईशा मालवीय ने घर से जुड़े कुछ चौंकाने वाली बाते बताई हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बिग बॉस के घर में हर तरफ कैमरे लगे होते थे और कंटेस्टेंट्स पूरा टाइम माइक पहने रहते थे। बात यहां तक होती तो भी ठीक थी, लेकिन कंटेस्टेंट्स को बाथरूम में भी प्राइवेसी नहीं दी गई।

बाथरूम में भी नहीं थी प्राइवेसी

ईशा मालवीय ने हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया कि बिग बॉस 17 के घर में बाथरूमों में माइक्रोफोन फिट किए गए थे, ताकि अगर कंटेस्टेंट्स बाथरूम इस्तेमाल करते वक्त कुछ बात करें, तो वो रिकॉर्ड हो सके। ईशा ने बताया कि कंटेस्टेंट्स बाथरूम में माइक नहीं पहनते थे। ऐसे में अगर वो कुछ कहते थे, तो वो भी रिकॉर्ड हो जाता था।

सलमान को लेकर कही ये बात

भारती और हर्ष ने ईशा मालवीय से उस वक्त के बारे में पूछा जब उन्हें होस्ट सलमान खान ने जबरदस्त डांट लगाई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्हें पहली बार उन्हें फटकार पड़ी थी, तब उन्हें बहुत बुरा लगा था और वो खूब रोई भी थीं। यहां तक कि बिग बॉस छोड़ने तक का मन बना लिया था। ईशा ने कहा कि वो बाथरूम में गईं और खूब रोया, ताकि कैमरा कैप्चर न कर सके। हालांकि, एक्ट्रेस को अब लगता है कि उन्हें लोगों के के सामने रोना चाहिए था, ताकि थोड़ी दया मिल जाती।

करण की बातों ने किया परेशान

करण जौहर के बारे में बात करते हुए ईशा मालवीय ने कहा कि जब उनसे डांट पड़ी थी, तब भी काफी बुरा लगा था। उस वक्त ईशा ने फैसला किया कि वो इन चीजों को पॉजिटिव तरीके से हैंडल करेंगी और आगे बढ़ जाएंगी, क्योंकि इस बारे में वो कुछ कर भी नहीं सकती थीं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full