IPL 2024: ‘MI पिछले साल बुमराह के बिना प्लेऑफ में पहुंची थी’, इरफान ने हार्दिक पर एक बार फिर साधा तीखा निशाना
इरफान पठान ने पिछले सीजन का भी जिक्र किया और कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। इरफान ने साथ ही कप्तान हार्दिक को भी निशाने पर लिया। LSG vs MI: लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपनी
इरफान पठान ने पिछले सीजन का भी जिक्र किया और कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। इरफान ने साथ ही कप्तान हार्दिक को भी निशाने पर लिया।
LSG vs MI: लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपनी हालिया हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है। पांच बार का चैंपियन लखनऊ के खिलाफ एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाया और एलएसजी ने आखिरी ओवर में जाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह मुंबई की इस सीजन की सातवीं हार थी।
हार्दिक पंड्या की कप्तानी और इस सीजन मुंबई के लिए उनके बल्ले और गेंद से खराब प्रदर्शन की काफी आलोचना हो रही है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने अब तक बल्ले से अच्छा योगदान दिया है, लेकिन टीम में अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। गेंदबाजी में भी वही हाल रहा है। जसप्रीत बुमराह ने टीम को विकेट दिलाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन अन्य गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सके। एक टीम के तौर पर मुंबई इंडियंस एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
पठान ने की एक्स एमआई कप्तान रोहित की तारीफ
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर जोर देते हुए कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी टीम प्रबंधन करने में नेतृत्व समूह की विफलता को जाता है। पठान ने पिछले सीजन का भी जिक्र किया और कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। इरफान ने साथ ही कप्तान हार्दिक को भी निशाने पर लिया।
पठान ने हार्दिक को लेकर क्या कहा?
The team mumbai Indians that qualified last year didn’t had Jasprit Bumrah but this season they had his services. Still they are in this situation. Purely because the team wasn’t managed well on the ground. Too many mistakes by their captain Hardik Pandya. It’s the truth.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 30, 2024
उन्होंने कहा, ‘पिछले साल क्वालिफाई करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं थे, लेकिन इस सीजन में उनके पास उनकी सेवाएं थीं। फिर भी वे इस (खराब) स्थिति में हैं। टीम को अच्छी तरह से मैनेज नहीं किया गया था। उनके कप्तान हार्दिक पांड्या द्वारा बहुत सारी गलतियां की गईं। यह सच है।’ इस सीजन में सफलता को दोहराने में असमर्थता ने मुंबई इंडियंस के रणनीतिक फैसलों पर सवाल खड़े किए हैं। इस सत्र में मुंबई के पास अब केवल चार मैच बचे हैं और टीम तालिका में नौवें स्थान पर है। टीम के लिए सभी मुकाबले करो या मरो वाले हैं। यहां से एक हार और टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
पठान ने पहले भी की हार्दिक की आलोचना
यह पहली बार नहीं है जब भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या पर निशाना साधा है। पिछले हफ्ते इरफान ने इस तथ्य की आलोचना की थी कि भारतीय टीम प्रबंधन मुंबई इंडियंस के कप्तान को पता नहीं क्यों प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पांड्या के बारे में मेरा मानना है कि भारतीय क्रिकेट को यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि उन्हें उतनी प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए जितनी उन्होंने अब तक दी है, क्योंकि हमने अभी तक विश्व कप नहीं जीता है।
हार्दिक टी20 विश्व कप टीम में
Irfan Pathan " Indian Cricket needs to make it clear that they should not give Hardik Pandya that much priority as they gave given him so far, because we still haven't won the World Cup."pic.twitter.com/1kKbAKeuNC
— Sujeet Suman (@sujeetsuman1991) April 28, 2024
पठान ने कहा, ‘अगर हार्दिक को लगता है कि वह एक प्राथमिक ऑलराउंडर हैं, तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस तरह का प्रभाव डालने की जरूरत है। जहां तक ऑलराउंडर का सवाल है, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह प्रभाव नहीं छोड़ा है। हम केवल क्षमता के बारे में सोच रहे हैं। हम आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के बीच भ्रमित हो रहे हैं। यह एक बड़ा अंतर है।’ हार्दिक को टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में उप-कप्तान नामित किया गया है। एक जून से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में भारत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।