हाॅलीवुड की फिल्मों में इरफान खान ने दी थी खास अपरेंस, आज भी याद रखा जाता है उन्हें

इरफान खान बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी थी। साल 2020 में उन्होंने देहांत हो गया। लेकिन इंडस्ट्री में उनको आज भी याद किया जाता है। हाल ही में इरफान खान से जुड़ा एक रोचक किस्सा शेयर हुआ। जिसको लेकर इंडस्ट्री में काफ

By Amit Rajput · 29/11/2023

इरफान खान बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी थी। साल 2020 में उन्होंने देहांत हो गया। लेकिन इंडस्ट्री में उनको आज भी याद किया जाता है। हाल ही में इरफान खान से जुड़ा एक रोचक किस्सा शेयर हुआ। जिसको लेकर इंडस्ट्री में काफी चर्चा है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

हाॅलीवुड की फिल्म में दिया था खास अपरेंस

फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ 2019 में यूरोप में रिलीज हुई। हमने बहुत कोशिश की कि अब ये फिल्म भारत में भी रिलीज हो जाए लेकिन ये संयोग अब जाकर ही बन सका। इरफान की बरसी से ठीक एक दिन पहले ये फिल्म रिलीज हो रही है और इस वक्त वाकई मुझे फिल्म के हीरो इरफान की याद बहुत आ रही है। मेरी एक फिल्म ‘किस्सा’ में भी वह काम कर चुके हैं। मुझे याद है मैं ‘किस्सा’ के एक शॉट की तैयारी कर रहा था और इरफान खान मेकअप रूम में थे।

तैयारी के दौरान मैं कुछ गुनगुना रहा था क्योंकि मुझे शॉट के समय एक लय चाहिए थी। तभी कोई और भी मेरी वही धुन गुनगुनाने लगा। मैंने पीछे मुड़ कर देखा तो इरफान गा रहे थे। हम जो गा रहे थे वह नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली थी ‘जी करदा हैं तेनु वेखे जवां’। हमने इरफान की आवाज के साथ ही वह शॉट ले लिया। इरफान ने मुझसे कहा, अनूप अब से हर शॉट के पहले कुछ गुनगुना दिया करो, मामला अच्छा जम जाता है। यहीं से हमारी दोस्ती की शुरुआत हुई।

फिल्म की स्क्रिप्ट सुनकर हंसे

जब मैं ‘किस्सा’ लिख रहा था तब मेरे दिमाग में बलराज साहनी थे। बलराज साहनी जैसा ठहराव और शांति से बात करता इंसान जो दूसरा इंसान मेरे जेहन में आया वह इरफान खान थे। मैं इरफान के घर  गया और उनको फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई। पूरी कहानी सुनने के बाद इरफान कहते हैं कि ये तो बहुत ही दर्दनाक कहानी है और इस समय मैं ऐसी फिल्म नहीं करना चाहुंगा। ये सुनने का बाद मैं काफी निराश हो गया और जब मैं उनके घर से नीचे जा रहा था तब मैने सोचा कि शायद इस फिल्म को इरफान ने वैसे नहीं देखा, जैसे मैं देख रहा हूं। 

मैने उनको फोन किया कि मुझे आप दस मिनट और दीजिए क्योंकि मुझे कुछ कहना है और फिर मैं ऊपर गया। मैंने उनसे कहा कि आपको कहानी तो दर्दनाक लग रही है मैं समझ सकता हूं लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि आपको नुसरत फतेह अली खान का गाना बहुत अच्छा लगता है। उनके करीबी जानते हैं कि जब भी वह गाते थे तो उनकी आवाज तो अच्छी लगती है लेकिन उनका चेहरा एकदम लाल हो जाता है। मेरी बात सुन कर इरफान एकदम हंस पड़े और बोले, चलो करते हैं फिल्म।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full