IPL 2025: अगले IPL में कितने खिलाड़ी होंगे रिटेन? क्या बदलेगा रिटेंशन का नियम, BCCI की तरफ से आई नई जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फ्रैंचाइजी मालिकों के बीच पिछले महीने मीटिंग की गई थी। जिसके बाद कई तरह की खबरें भी सामने आई। चर्चा का मुख्य विषय खिलाड़ियों को रिटेन करने की पॉलिसी को लेकर रही। अब इसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। IPL
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फ्रैंचाइजी मालिकों के बीच पिछले महीने मीटिंग की गई थी। जिसके बाद कई तरह की खबरें भी सामने आई। चर्चा का मुख्य विषय खिलाड़ियों को रिटेन करने की पॉलिसी को लेकर रही। अब इसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
IPL 2025: क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अगस्त के आखिर में आईपीएल रिटेंशन को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। अलग-अलग फ्रैंचाइजी की रिटेंशन की संख्या के बारे में अलग-अलग मांगें हैं। कुछ लोग आठ रिटेंशन तक का सुझाव दिया है, जबकि कुछ फ्रैंचाइजी कम से कम खिलाड़ियों को रिटेन करने पर जोर देने का काम किया।
नीलामी के पैसे में होगी बढ़ोतरी
आईपीएल 2022 से पहले मेगा नीलामी में शीर्ष रिटेंशन सैलरी कैप का लगभग 16-17 प्रतिशत था, जो 90 करोड़ रुपये की कैप में से 15 करोड़ रुपये के बराबर था। इस बार बढ़ी हुई सैलरी कैप के साथ शीर्ष रिटेन किए गए खिलाड़ी लगभग 20 करोड़ रुपये कमा सकते हैं। पिछले महीने जुलाई में आईपीएल के सीईओ हेमंग अमीन ने फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों से उनके मुख्यालय जाकर मुलाकात की थी।
सीएसके ने किया था ये अनुरोध
आईपीएल 2025 में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में एमएस धोनी को शामिल किया जा सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने प्रतिष्ठित कप्तान एमएस धोनी को आगामी सीज़न के लिए बनाए रखने के लिए उत्सुक है। यदि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक पुराने नियम को फिर से लागू करता है, तो यह इस प्रक्रिया को सरल बना सकता है।
बैठक के दौरान सीएसके ने बीसीसीआई से एक पुराने नियम को फिर से लागू करने का अनुरोध किया था। इस नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी पांच साल या उससे ज़्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका है तो उसे अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाना चाहिए।
बीसीसीआई आईपीएल 2025 के लिए इस नियम को वापस ला सकता है। अगर इसे लागू किया जाता है, तो एमएस धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी की श्रेणी में आ जाएंगे। इस बदलाव से सीएसके के लिए उन्हें कम कीमत पर रिटेन करना आसान हो जाएगा।