Elvish Yadav: वन विभाग की रिपोर्ट में नहीं है एल्विश यादव का नाम, बड़े अधिकारी ने बताया कारण; जाने पूरी अपडेट यहां

नोएडा में सांपों के जहर की तस्करी के मामले की जांच के लिए वन विभाग ने दो अलग-अलग टीमें बना दी हैं। मामले की गंभीरता व अन्य राज्यों से भी इसके तार जुड़े होने की संभावनाओं को देखते हुए प्रकरण की जांच के लिए नेशनल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को भी पत्र भेज दिया [...]

By ·

नोएडा में सांपों के जहर की तस्करी के मामले की जांच के लिए वन विभाग ने दो अलग-अलग टीमें बना दी हैं। मामले की गंभीरता व अन्य राज्यों से भी इसके तार जुड़े होने की संभावनाओं को देखते हुए प्रकरण की जांच के लिए नेशनल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को भी पत्र भेज दिया गया है।

Elvish Yadav: नोएडा में सांपों के जहर की तस्करी के मामले की जांच के लिए वन विभाग ने दो अलग-अलग टीमें बना दी हैं। मामले की गंभीरता व अन्य राज्यों से भी इसके तार जुड़े होने की संभावनाओं को देखते हुए प्रकरण की जांच के लिए नेशनल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को भी पत्र भेज दिया गया है।

वन विभाग ने ब्यूरो की जांच में मदद के लिए मेरठ के वन संरक्षक के साथ ही गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर के डीएफओ की तीन सदस्यीय कमिटी दी है। यह कमिटी फैक्ट्स जुटाकर ब्यूरो को सौंपेगी।

ये हैं मामला

दो नवंबर को नोएडा के एक होटल में स्मगलिंग सांप व उसके जहर की तस्करी की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा और पांच व्यक्तियों के पास से नौ सांप व जहर बरामद किया था। इस मामले में वन विभाग ने मौके से पकड़े गए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम भी अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है।

क्या जुड़ा है एल्विश यादव का नाम

विभाग की रिपोर्ट में यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम न होने पर कहा कि अभी मौके पर जो लोग मिले थे, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच में जितने भी लोग इससे जुड़े मिलेंगे उनके नाम रिपोर्ट में शामिल हो जाएंगे।

यह बहुत ही गंभीर मामला है, इसमें कई और प्रदेशों के भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए हमने नेशनल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो से जांच के लिए अनुरोध किया है। ब्यूरो की मदद के लिए भी तीन सदस्यीय कमिटी अलग अप्वाइंट कर दी गई है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें