फ्लाॅप फिल्मों के हीरो है केआरके, जानिए फिर भी क्यों हमेशा सुर्खियों में रहते हैं
बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलिब्रिटी होते हैं। जो कई बार फिल्मों में अपने काम के वजह अपनी दूसरी हरकतें और अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। इनमें ऐसे ही एक केआरके यानि कमाल राशिद खान है। जो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। आईये जानते है उनके बारे मे कहां से [...]
बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलिब्रिटी होते हैं। जो कई बार फिल्मों में अपने काम के वजह अपनी दूसरी हरकतें और अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। इनमें ऐसे ही एक केआरके यानि कमाल राशिद खान है। जो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। आईये जानते है उनके बारे मे कहां से वो आए औय उन्होंने कैसे इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया।
फ्लाॅप फिल्म से हुई करियर की शुरुआत
1 जनवरी 1975 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जन्में कमाल आर खान का पूरा नाम मोहम्मद राशिद खान है और बाद में उन्होंने अपने नाम के आगे कमाल जोड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, केआरके ने हीरो बनने के लिए घर छोड़ दिया था। हालांकि सफलता न मिलने के बाद उन्होंने भोजपुरी का रुख किया और कई फिल्मों का निर्माण करने के साथ ही सहायक भूमिकाएं भी अदा कीं। केआरके बतौर अभिनेता और निर्माता व लेखक के रूप में काम कर चुके हैं।
केआरके की बतौर मुख्य अभिनेता साल 2008 में रिलीज हुई एक मात्र फिल्म देशद्रोही है। कमाल आर खान इस फिल्म के निर्माता भी थे। हालांकि यह फिल्म बुरी तरह फेल हुई थी। साल 2009 में केआरके टीवी के सबसे चर्चित शोज में से एक बिग बॉस में भी नजर आए, हालांकि अपने व्यवहार के चलते वह शो में भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाए।। वहीं साल 2014 में कमाल आर खान फिल्म ‘एक विलेन’ में सहायक भूमिका में नजर आए।
बिजनेस से कमाते हैं पैसा
केआरके अपने यूट्यूब चैनल के जरिए बॉलीवुड फिल्मों की समीक्षा तो करते ही हैं, इसके साथ ही कथित तौर पर उनका कपड़ों का बिजनेस है और वह खाड़ी देशों में ड्रेस भेजते हैं, जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कमाल आर खान की कुल संपत्ति 37 करोड़ के आंकी जाती है। वर्सोवा में केआरके का घर और दफ्तर है। जानकारी के मुताबिक वह राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं।
किसी न किसी बात को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले केआरके अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करते हैं। उनके दो बच्चे एक बेटा फैसल कमाल और बेटी फराह कमाल खान है। जानकारी के मुताबिक, कमाल आर खान की पत्नी और बच्चे दुबई में रहते हैं।