SRH vs LSG: सनराइजर्स ने रचा इतिहास…16 बाद IPL में हुआ ऐसा, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 166 रन के टारगेट को 58 गेंदों में हासिल करके इतिहास रच दिया. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 166 रन के टारगेट को 58 गेंदों में हासि
सनराइजर्स हैदराबाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 166 रन के टारगेट को 58 गेंदों में हासिल करके इतिहास रच दिया. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 166 रन के टारगेट को 58 गेंदों में हासिल करके इतिहास रच दिया. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उनकी टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन बनाए. जवाब में सनराइजर्स की टीम ने 9.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 167 रन बनाकर मैच को जीत लिया. इसके साथ ही उसने आईपीएल में इतिहास रच दिया.
– 167 runs.
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 8, 2024
– 9.4 overs.
– 16 fours.
– 14 sixes.
Most runs scored inside the first 10 overs in the IPL history 🤯 pic.twitter.com/W9FXk5FyTt
2008 का रिकॉर्ड टूटा
आईपीएल इतिहास में 150 या उससे अधिक रन के टारगेट को सनराइजर्स ने सबसे कम ओवरों में हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया. इस मामले में उसने 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. यह पहली बार हुआ है जब 150+ रन के टारगेट को किसी टीम ने आईपीएल में 10 ओवरों के अंदर हासिल कर लिया. इससे पहले 2008 में डेक्कन चार्जर्स ने मुंबई के खिलाफ 12 ओवर में 155 रन का टारगेट चेज कर लिया था. राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 13.1 ओवर में 150 रन बनाकर मैच को जीता था. वहीं. मुंबई इंडियंस ने 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 13.5 ओवर में 157 रन का टारगेट चेज कर लिया था.
आईपीएल में पहले 10 ओवर के बाद सबसे बड़ा स्कोर
- 167/0 (9.4) सनराइजर्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स हैदराबाद2024
- 158/4 सनराइजर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली 2024
- 148/2 सनराइजर्स बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद 2024
- 141/2 मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स, हैदराबाद, 2024
दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड टूटा
ABHISHEK SHARMA HAS HIT MOST SIXES IN IPL 2024 🤯
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 8, 2024
– 35 sixes from just 195 balls…!!!! pic.twitter.com/v066p0YGYa
सनराइजर्स ने 100 से ज्यादा रन के टारगेट को सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते ही चेज कर लिया. उसने इस मैच में 62 गेंद शेष रहते हुए 166 का टारगेट चेज कर लिया. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 2022 में ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 गेंद शेष रहते हुए 116 रन का टारगेट हासिल कर लिया था. डेक्कन चार्जर्स ने 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नवी मुंबई में 48 गेंद शेष रहते 155 रन का टारगेट चेज कर लिया था.
सुनील नरेन से आगे निकले हेड
ट्रेविस हेड ने इस मैच में 18 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. उन्होंने पावरप्ले में फिफ्टी पूरी की. हेड आईपीएल इतिहास में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने चौथी बार ऐसा किया है. हेड इस मामले में सुनील नरेन (3) से आगे निकल गए. डेविड वॉर्नर ने पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा 6 फिफ्टी लगाई है.
हेड और अभिषेक ने 34 गेंदों पर शतकीय साझेदारी की
Travis Head said "I love batting with Abhishek Sharma". pic.twitter.com/YHo6JB2UdR
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 8, 2024
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों पर शतकीय साझेदारी पूरी की. आईपीएल इतिहास में यह सबसे कम गेंदों पर यह दूसरी सबसे तेज शतकीय साझेदारी है. इस मामले में शीर्ष पर भी हेड और अभिषेक ही हैं. दोनों ने इसी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली में 30 गेंदों पर शतकीय साझेदारी की. 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में हरभजन सिंह और जगदीश सुचित ने 36 गेंदों पर शतकीय साझेदारी की थी.