India vs Pakistan World Cup: भारत-पाकिस्तान के मैच में होगी ‘टाइगर’ की एंट्री, जानें मैच से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स
India vs Pakistan World Cup: क्रिकेट वर्ल्डकप को लेकर समूचे देश में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं ज्यादातर क्रिकेट प्रेमी वर्ल्डकप के मच अवेटेड मैच इंडिया वर्सेज पाकिस्तान (India vs Pakistan World Cup) का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इस मैच में दर्शकों को एक
India vs Pakistan World Cup: क्रिकेट वर्ल्डकप को लेकर समूचे देश में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं ज्यादातर क्रिकेट प्रेमी वर्ल्डकप के मच अवेटेड मैच इंडिया वर्सेज पाकिस्तान (India vs Pakistan World Cup) का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इस मैच में दर्शकों को एक सरप्राइज भी मिलने वाला है. खबरों की मानें तो मैच के दौरान पिच पर टाइगर यानी सलमान खान की एंट्री हो सकती है.
मैच में शिरकत करेंगे सलमान और कैटरीना
दरअसल सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी टाइगर 3 को लेकर काफी सूर्खियों में हैं. वहीं फिल्म का प्रमोशन करने में भाई जान कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में मेकर्स भी फिल्म की स्टार कास्ट को वर्ल्डकप के मोस्ट अवेटेड मैच में भेजकर यूनीक प्रमोशनल स्ट्रैटजी अपनाना चाहते हैं. ऐसे में जब पूरी दुनिया की नजर भारत-पाकिस्तान के मैच पर होगी. तो इसी बीच दर्शकों को सलमान खान और कैटरीना कैफ की धमाकेदार एंट्री भी देखने को मिलेगी.
टाइगर 3 की रिलीजिंग डेट
बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फ्रेंचाइजी टाइगर 3 इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देती नजर आएगी. वहीं 16 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. इससे पहले सलमान खान ने फिल्म के दो पोस्टर भी शेयर किए हैं. वहीं फिल्म के टीजर को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.
कब और कहां खेला जाएगा मैच
वर्ल्डकप 2023 में भारत और पाकिस्तान का मैच सबसे ज्यादा रोमांचक होने वाला है. इस मैच को लेकर दोनों देशों के दर्शक काफी उत्साहित हैं. बता दें कि, इंडिया वर्सेज पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा. वहीं मैच दोपहर 2 बजे से शुरु हो जाएगा.
YRF की प्रमोशनल स्ट्रैटजी
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब टाइगर 3 के मेकर्स यशराज फिल्म्स (YRF) ने यूनीक प्रमोशनल स्ट्रैटजी अपनाई है. इससे पहले भी बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर मूवी पठान का प्रमोशन भी कुछ इसी अंदाज में किया गया था. फीफा वर्ल्डकप 2022 के दौरान जहां पठान एक्टर शाहरुख खान भी स्टूडियो में मौजूद थे. तो वहीं पठान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कतर में फीफा वर्ल्डकप 2022 की ट्रॉफी का अनावरण किया था.
ये भी पढ़ें – ट्रेलर रिलीजिंग से पहले सलमान खान ने दिखाई ‘टाइगर’ की पहली झलक, लिखा – ‘ टाइगर आ रहा है, रेडी हो जाओ’